Move to Jagran APP

रत्नावली आज के कार्यक्रम

कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित चार दिवसीय रत्नावली समारोह में तीसरे दिन

By Edited By: Published: Wed, 26 Oct 2016 12:42 AM (IST)Updated: Wed, 26 Oct 2016 12:42 AM (IST)
रत्नावली आज के कार्यक्रम

कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित चार दिवसीय रत्नावली समारोह में तीसरे दिन भी कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों की धूम रहेगी। रत्नावली दूसरे ही दिन अपने पूरे शबाब पर आ चुकी है और तीसरे दिन इसमें और कई रंग शामिल होंगे। 26 अक्टूबर को आडिटोरियम हॉल में प्रात: 10 बजे चौपाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसी मंच पर नई प्रतियोगिता युगल रागिनी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, दोपहर 2 बजे हरियाणवी आर्केस्ट्रा, फोक कास्ट्यूम पुरुष व महिला व संगीत संध्या का आयोजन किया जाएगा। आरके सदन में प्रात: 10 बजे ग्रुप सांग हरियाणवी का आयोजन किया जाएगा। ओपन एयर थियेटर में सुबह के सत्र में हरियाणवी फोक इंस्ट्रूमेंटल सोलो, दोपहर 2 बजे वन एक्ट प्ले, सीनेट हाल में सुबह 10 बजे कविता पाठ प्रतियोगिता, दोपहर 2 बजे हरियाणवी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, खुला मंच पर दोपहर 1 बजे सांग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। क्रश हाल में सुबह 11 बजे ऑन द स्पाट पें¨टग व दोपहर 2 बजे चित्रकला प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी। 26 अक्टूबर को कृषि व ¨सचाई मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ मुख्यातिथि होंगे तथा लाडवा के विधायक पवन सैनी विशेष मेहमान होंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.