दर्शकों के जोश के साथ मंचों से उठे सामाजिक मुद्दे
सतीश चौहान, कुरुक्षेत्र कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में रत्नावली सांस्कृतिक महोत्सव के दूसरे दिन दश
सतीश चौहान, कुरुक्षेत्र
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में रत्नावली सांस्कृतिक महोत्सव के दूसरे दिन दर्शकों की संख्या बढ़ने के साथ ही पूरा जोश नजर आया। मंचों से सामाजिक सरोकारों के मुद्दों को युवा कलाकारों ने जबरदस्त तरीके उठाया। मोनो ए¨क्टग के मंच से युवा कलाकारों ने किसानों की वर्तमान पीड़ा को उठाया। मंडियों में व्यापारियों की लूट को मंच से दर्शाया गया, देश की सुरक्षा के लिए चाइनीज माल के बहिष्कार की भी मंच से आवाज उठी। इसके साथ ही रसिया और पोप सोंग जैसी विधाओं में युवाओं ने जबरदस्त प्रस्तुति देकर युवाओं को रत्नावली के जोश में ला दिया।
कुवि में मंगलवार को हरियाणा के सबसे बड़े सांस्कृतिक उत्सव का दूसरा दिन पहले दिन से बेहतरीन दिखा। पहले दिन लोगों को जानकारी न होने के कारण दर्शकों की संख्या भले ही कम रही, लेकिन दूसरे दिन युवाओं के साथ ही आसपास के गांवों से बुर्जुगों ने भी कार्यक्रमों का आनंद लिया। कार्यक्रमों में भीड़ से सहज अंदाजा लगाया जा सकता है कि आज भी प्रदेश में रत्नावली का पूरा क्रेज है। आरके सदन में आयोजित मोना ए¨क्टग में युवा कलाकारों ने वर्तमान में मंडियों की स्थिति, अधिक खर्च और कम होती किसानों की कमाई के कारण लगातार कर्ज में डूब रहे किसानों की पीड़ा को फांसी पर झुलने को मजबूर होने तक दिखाया। मुख्य कार्यक्रम स्थल यानि ऑडीटोरियम में सबसे पहले आयोजित हरियाणवी पगड़ी प्रतियोगिता के साथ ही युवाओं में पगड़ी के क्रेज को बढ़ा दिया। एक बार दर्शकों में सैकड़ों की संख्या के सिरों पर पगड़ी ही नजर आ रही थी। कार्यक्रम में खुले मंच पर डीएवी कन्या महाविद्यालय की टीम ने सांग में कन्या भ्रूण हत्या को उठाया। उनकी माíमक प्रस्तुति ने दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर दिया कि समाज में वाकई गलत हो रहा है।
मंच से चाइनीज आइटम के बहिष्कार की अपील
मंगलवार को देर रात को आयोजित स्टार नाइट में आए हरियाणवी गायक गजेंद्र फोगाट ने मंच अपनी प्रस्तुति से युवाओं को शहीद भगत ¨सह के पदचिन्हों पर चलने संदेश दिया वहीं युवाओं से इस बार दीपावली पर हाथ से बने दीये प्रयोग करने की अपील की। उन्होंने सीधे मंच से अपील की है कि अगर हम चाइनीज लड़ियों का प्रयोग करते हैं तो वह पैसा सीधे तौर पर न सही, लेकिन चाइना उसी से बंदूक की गोली को खरीदेगा जो हमें आतंकवाद के रूप में मिलेगी।