नप सफाई कर्मी बैठे भूख हड़ताल पर
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा ने मांगों को लेकर नगर पि
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र :
नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा ने मांगों को लेकर नगर परिषद कार्यालय के सामने 21 सफाई कर्मियों ने एक दिन की क्रमिक भूख हड़ताल की। भूख हड़ताल पर बैठे कर्मियों ने नगर निगम, नगरपरिषद, नगरपालिका के कर्मचारियों की सरकार द्वारा अनदेखी व स्वच्छता अभियान के नाम सफाई कर्मियों का शोषण करने का आरोप लगाया।
राज्य सदस्य सुभाष गुंसर ने बताया कि सफाई कर्मी 8 व 9 जून को प्रदेश के सभी शहरों में झाडू़ उठाकर प्रदर्शन करेंगे। संघ के नेताओं के नेतृत्व में चार टीमें प्रदेश भर में जनजागरण अभियान चलाकर कर्मचारियों से संपर्क साधे हुए हैं। सरकार द्वारा स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए एक भी पैसा नहीं दिया। प्रदेश की पालिका, परिषदों व निगमों को स्वच्छता हालात के कारण स्थानीय निकाय सफाई औजार तक मुहैया नहीं करवाए हैं। सातवें वेतन आयोग का लाभ एक जनवरी 2016 से देने, समान काम समान वेतन देने, कच्चे कर्मचारियों व अनुबंध आधार पर लगे कर्मियों को पक्का करने, 100-100 वर्ग गज के प्लाट आवास कालोनियों में बनाकर दिए जाएं।
सर्व कर्मचारी संघ के जिला महासचिव ओमप्रकाश ने बताया कि भूख हड़ताल पर मीरा देवी, लाजो देवी, कमलेश, रीना देवी, कुसुम, प्रकाशो, संतरो देवी, रोशनी देवी, एकता देवी, कमलेश देवी, बनारसी दास, सुभाष गुंसर, फतेह ¨सह, बलवान ¨सह, मोहन लाल, सुरेश, महेंद्र ¨सह, कृष्ण पाल, रामधारी व धर्मपाल शामिल रहे। इस अवसर पर जिला प्रचार सचिव बनारसी दास, ब्लाक प्रधान आनंद ¨सह सहित अन्य सफाई कर्मी मौजूद थे।