Move to Jagran APP

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय शिक्षक संघ चुनाव 2 को

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : कुवि शिक्षक संघ ने सोमवार को चुनावों की घोषणा कर दी है।

By Edited By: Published: Tue, 14 Feb 2017 12:05 AM (IST)Updated: Tue, 14 Feb 2017 12:05 AM (IST)
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय शिक्षक संघ चुनाव 2 को
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय शिक्षक संघ चुनाव 2 को

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : कुवि शिक्षक संघ ने सोमवार को चुनावों की घोषणा कर दी है। संघ के चुनाव 2 मार्च को होंगे, चुनाव के लिए 17 फरवरी से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। शिक्षक संघ में वर्तमान में 402 सदस्य हैं। कुवि शिक्षक संघ के प्रधान डॉ. संजीव शर्मा ने प्रेस वार्ता में चुनाव प्रक्रिया की तिथियों की घोषणा की। विश्वविद्यालय जनंसपर्क विभाग के अधीक्षक प्रेम खेड़ा का चुनाव अधिकारी बनाया गया है।

loksabha election banner

कुटा प्रधान ने बताया कि सोमवार को कुटा कार्यकारिणी की बैठक में कुटा के सदस्यों ने 2 मार्च को चुनाव कराने का निर्णय लिया है। विश्वविद्यालय कार्यकारिणी के फैसले के अनुसार 14 फरवरी को चुनाव प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। पहले दिन कुटा के सदस्यों की सूची जारी की जाएगी। 15 फरवरी तक इस पर आपत्ति दर्ज कराई जा सकेगी। 16 फरवरी को अंतिम सूची जारी होगी। उन्होंने बताया कि 17 फरवरी से उम्मीदवार अपना नामांकन भर सकेंगे। 20 तक नाम वापिस लिया जा सकेगा। 2 मार्च को कुटा का चुनाव होगा व इसी दिन चुनाव के परिणाम घोषित किए जाएंगे। 3 फरवरी को नव निर्वाचित कुटा सदस्यों के लिए शपथ ग्रहण समारोह होगा। इस मौके पर कुटा के सचिव डॉ. महाबीर रंगा ने सभी सदस्यों का आभार जताया कि वर्ष भर शिक्षकों के सहयोग के कारण ही वे उनकी उम्मीदों पर खरा उतर सकें। कुटा कार्यकारिणी ने कहा है कि शिक्षक संघ को मजबूत बनाने की दिशा में उनके प्रयास भविष्य में भी जारी रहेंगे। इस मौके पर उपप्रधान डॉ. चंद्रकांत, सह सचिव डॉ. हरिओम फुलिया, कोषाध्यक्ष राहुल गुप्ता, कुटा कार्यकारिणी के सदस्य डॉ. चांद राम जिलोवा, डॉ. विजय शर्मा, डॉ. बलजीत ¨सह, डॉ. राजेश, डॉ. अमित कांबोज आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.