जनसेवा सर्वेक्षण में व्यक्तिगत जानकारी रखी जाएगी गोपनीय : सुमेधा
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : उपायुक्त सुमेधा कटारिया ने कहा कि सरकार के विशेष मिशन के
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : उपायुक्त सुमेधा कटारिया ने कहा कि सरकार के विशेष मिशन के तहत अब प्रदेश के प्रत्येक नागरिक का स्टेट रेजिडेंट डाटा बेस एकत्रित किया जाएगा और प्रत्येक घर को स्मार्ट हाउस आइडी भी दी जाएगी। इस स्मार्ट आइडी की पहचान के लिए गणना करने वाले घर-घर जाकर जनरेट करेंगे। अहम पहलु यह है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार सभी नागरिकों की जानकारी गोपनीय रखी जाएगी और जनसेवा सर्वेक्षण का कार्य 23 अक्टूबर से शुरू किया जाएगा और तीन माह में मुकम्मल किया जाएगा। उपायुक्त बुधवार को एनआइसी कार्यालय में जनसेवा सर्वेक्षण से जुड़े अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रही थीं।
इससे पहले प्रदेश के मुख्य सचिव डीएस ढेसी ने प्रदेश के सभी उपायुक्तों को वीडियो कान्फ्रें¨सग के जरिये जनसेवा सर्वेक्षण के लिए दिशा-निर्देश दे रहे थे। उपायुक्त ने कहा कि इस सर्वेक्षण को सफल बनाने के लिए लोगो को जागरूक किया जाएगा। इसके लिए सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों, स्कूली बच्चों और धाíमक सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा पंचायती राज के प्रतिनिधियों का सहयोग लिया जाएगा। इस सर्वेक्षण के लिए जिले में 1461 ब्लॉक बनाएं गए हैं। प्रत्येक ब्लाक में एक गणनाकार लगाया गया है। गणनाकार के साथ सक्षम युवाओं का सहयोग लिया जाएगा। इस सर्वेक्षण के लिए जिलास्तर पर लघु सचिवालय मे कंट्रोल रूम बनाया गया है। जनसेवा सर्वेक्षण के लिए जिला सांख्यिकी अधिकारी लक्की अरोड़ा को नोडल अधिकारी बनाया गया है, जबकि संबंधित उपमंडल अधिकारी अपने क्षेत्र के प्रभारी होंगे। इस अभियान में संबंधित तहसीलादारों का अहम योगदान रहेगा।