50 विशेष पुलिस अधिकारियों की भर्ती प्रक्रिया 25 से
जासं, कुरुक्षेत्र : पुलिस महा-निदेशक पंचकुला के आदेशानुसार कुरुक्षेत्र में विशेष पुलिस अधिक
जासं, कुरुक्षेत्र : पुलिस महा-निदेशक पंचकुला के आदेशानुसार कुरुक्षेत्र में विशेष पुलिस अधिकारी के 50 पदों की भर्ती प्रक्रिया 25 अक्टूबर को सुबह आठ बजे शुरू की जाएगी। इन पदों के लिए केवल भूतपूर्व सैनिक ही आवेदन कर सकेंगे।
पुलिस अधीक्षक सिमरदीप ¨सह ने बताया कि 50 पद भूतपूर्व सैनिकों के जरिये भर्ती किए जाएंगे। इसके लिए भूतपूर्व सैनिक की उम्र 25 से 50 वर्ष की होनी चाहिए। इन चयनित विशेष पुलिस अधिकारी को 14000 रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा। इन सहायक बल के सदस्यों को उनके गृह पुलिस थानों में तैनात नहीं किया जाएगा। लेकिन गृह स्थल के आस-पास नियुक्त करने का प्रयास किया जाएगा। इसके अलावा नियमानुसार सभी सुविधाएं दी जाएंगी। इसके लिए योग्य उम्मीदवार 25 अक्तूबर को सुबह आठ बजे अपने शैक्षणिक और डिस्चार्ज प्रमाणपत्र लेकर पुलिस लाईन में पहुंचना सुनिश्चित करेंगे। इन चयनित विशेष पुलिस अधिकारियों को 15 दिनों का कैप्सूल कोर्स कराया जाएगा।