Move to Jagran APP

देहरादून ने जम्मू को 3-0 से हराया

फोटो संख्या- 19 जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के खेल परिसर में शुक्रव

By Edited By: Published: Sat, 21 Jan 2017 12:33 AM (IST)Updated: Sat, 21 Jan 2017 12:33 AM (IST)
देहरादून ने जम्मू को 3-0 से हराया
देहरादून ने जम्मू को 3-0 से हराया

फोटो संख्या- 19

loksabha election banner

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के खेल परिसर में शुक्रवार को शुरू हुई पांच दिवसीय उत्तर क्षेत्रिय अंतर विश्विवद्यालय महिला वॉलीबाल प्रतियोगिता के पहले दिन यूटीयू देहरादून की टीम ने जम्मू विश्वविद्यालय की टीम को 3-0 से हराया। बुंदेलखंड झांसी ने सेंट्रल विश्वविद्यालय को 3-0 से हराया। प्रतियोगिता का शुभारंभ कुवि कुलपति डॉ. कैलाश चंद्र शर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि हमारे देश के विकास में पुरुषों के साथ महिलाओं की भी अहम भागीदारी है। विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के क्लास रूम में जिस तरह से लड़कियों की संख्या निरंतर बढ़ रही है, उसी तरह से खेल के क्षेत्र में भी कुवि का प्रतिनिधित्व करने वाली महिला खिलाड़ियों की संख्या भी निरंतर बढ़ रही है।

कुवि के खेल निदेशक डॉ. डीएस काला ने बताया कि प्रतियोगिता में सीसीएस विश्वविद्यालय मेरठ ने कश्मीर विश्वविद्यालय कश्मीर की टीम को 3-0 से हराया, एचपी विश्वविद्यालय शिमला ने कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर को 3-0 से हराया। कुमाउं विश्वविद्यालय उतराखंड ने गुरु गो¨बद इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय द्वारका दिल्ली पर 3-0 से जीत दर्ज की। डॉ. काला ने बताया कि लखनऊ विश्वविद्यालय की टीम ने कृषि विश्वविद्यालय हिसार को 3-0 मात दी। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक की टीम ने डॉ. बीआरए आगरा को 3-0 से हराया। डॉ. आरएमएल विश्वविद्यालय ने एसवीएस मेरठ पर 3-0 से जीत दर्ज की। एचएनबी गढ़वाल श्रीनगर की टीम ने दीनबंधु चौ. छोटूराम विश्वविद्यालय मुरथल को 3-0 से हराया। कुवि कुलपति डॉ. शर्मा ने कहा कि कुवि में पढ़ने वाले विद्यार्थियों में 70 प्रतिशत लड़कियां हैं। विश्वविद्यालय द्वारा लड़कियों को हमेशा ही खेल की ओर प्रेरित किया जाता है। कुवि के खेल परिषद के प्रधान डॉ. राजेंद्र ¨सह ने सभी का स्वागत किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.