स्वर्ण जयंती पर 38 कालोनियों होंगी नियमित
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : स्वर्ण जयंती पर नगर परिषद ने शहर के हजारों लोगों को तोहफ
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : स्वर्ण जयंती पर नगर परिषद ने शहर के हजारों लोगों को तोहफा देने का निर्णय लिया है। शहर की करीब 38 अनियमित कालोनियों को नियमित किया जाएगा। प्रस्ताव पर नगर परिषद हाउस ने मोहर लगा दी है। अंतिम फैसले के लिए इस प्रस्ताव को विधायक सुभाष सुधा मुख्यमंत्री मनोहर लाल के समक्ष रखेंगे।
यह जानकारी नगर परिषद अध्यक्ष उमा सुधा ने मंगलवार को नप कार्यालय में हाउस की बैठक में दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के फैसले के बाद इन तमाम कालोनियों में नगर परिषद की तरफ से सड़के, सीवरेज, पीने के पानी, स्ट्रीट लाइट सहित सभी प्रकार की सुविधाएं नियमानुसार उपलब्ध कराई जाएंगी। इस मौके पर नगर परिषद के उपाध्यक्ष सुरेंद्र ¨छदा, पार्षद विशाल शर्मा, दरबारा ¨सह, प्रदीप सैनी, राधे श्याम वधवा, संजू सैनी, विमला गाबा, दीपक सिडाना, मीनू कोहली, रीना रानी आदि मौजूद थे।
ये कॉलोनियां होंगी नियमित
नियमित होने वाली 38 कालोनियों में ढिल्लों कालोनी, दौलत राम कालोनी, गीता कालोनी, चनारथल रोड कालोनी, अमर नगर कालोनी, वशिष्ठ कालोनी भाग-2, कालेज कालोनी, विश्वास नगर बीआर चौंक से ब्रह्मा चौक अमीन रोड, कंग कालोनी, स्कीम नंबर 7ए सलारपुर रोड़ पश्चिम दिशा, शिव कालोनी, गो¨बदगढ एक्सटेंशन, लक्ष्मी कालोनी, रजवाहा कालोनी नजदीक बीआर इंटरनेश्नल स्कूल, ब्रह्मपुरी कालोनी, वसंत विहार, विवेकानंद कालोनी, दयानंद कालोनी, दीदार नगर एक्सटेंशन, दुर्गा नगर कालोनी, गांधी नगर, इंदिरा कालोनी, विकास नगर, किशनपुरा कालोनी, पंकज कालोनी, पारस कालोनी, रतगल कालोनी कुम्हार बस्ती सामने न्यू बस स्टैंड कुरुक्षेत्र, कैलाश नगर भाग-2, स्थाणेश्वर महादेव मंदिर कालोनी, भारत नगर, पारस राम कालोनी, शाक्या कालोनी, कुबेर कालोनी, साधु फार्म कालोनी, कीर्ति नगर, पटियाला बैंक कालोनी, पार्ट-3 ब्रह्मसरोवर मंदिर बैक साइड, टीपी स्कीम नंबर-5 अन-वेरिफाई एरिया ज्योतिनगर सहित अन्य कालोनी शामिल हैं।