Move to Jagran APP

धरोहर को मिली 17 मूल्यवान वस्तुएं

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : धरोहर हरियाणा संग्रहालय कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय को विश्व पर्यटन

By Edited By: Published: Wed, 28 Sep 2016 12:24 AM (IST)Updated: Wed, 28 Sep 2016 12:24 AM (IST)
धरोहर को मिली 17 मूल्यवान वस्तुएं

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : धरोहर हरियाणा संग्रहालय कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय को विश्व पर्यटन दिवस पर एनआईटी पुस्तकालय में कर्मचारी रहे दिलीप ¨सह ने अपनी पत्नी किताबों देवी के नाम से 17 वस्तुएं दान में दी। धरोहर के क्यूरेटर महा¨सह पूनिया ने दानदाताओं का धन्यवाद किया।

loksabha election banner

उन्होंने बताया कि विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर धरोहर हरियाणा संग्रहालय में रखने के लिए दिलीप ¨सह परिवार ने एक पुराना चरखा, बिलौनी, गिडगम, घी का बारा, कडाही, दरी बुनने का पंजा, दिया, लैंप, ओखल, मूसल, हुक्का, घाघरा, दुकानिया, दरी, ताख-तखड़ी व चिमटा आदि वस्तुएं भेंट की। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. कैलाश चंद्र शर्मा ने सभी को विश्व पर्यटन दिवस की बधाई देते हुए कहा कि कुरुक्षेत्र में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने दानी परिवार को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की ओर से धन्यवाद देते हुए कहा कि इस तरह के दानी सज्जनों की बदौलत ही धरोहर हरियाणा संग्रहालय का निर्माण हुआ है। संग्रहालय के प्रभारी डॉ. महा¨सह पूनिया ने चौ. दिलीप ¨सह के परिवार का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए विश्वविद्यालय एवं धरोहर हरियाणा संग्रहालय की ओर से परिवार को प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.