रूस की मॉडल भारतीय पारंपरिक परिधान से सुसज्जित होकर रैंप पर बिखेरेंगी जलवे
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : यह अपने आप में एक अनूठा नजारा होगा, जब रूस की मॉडल भारती
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र :
यह अपने आप में एक अनूठा नजारा होगा, जब रूस की मॉडल भारतीय पारंपरिक परिधान से सुसज्जित होकर धर्मनगरी में फैशन शो में रैंप पर उतरेंगी। इस रैंप शो में विदेशी मॉडल के साथ-साथ देश की उभरती हुई मॉडल को भी मौका दिया जाएगा। इसके अलावा इस रैंप शो में खास आकर्षण का केंद्र 12 बार मिस्टर इंडिया व चार बार मिस्टर एशिया का खिताब जीत चुके मयंक पंवार होंगे। वे इस रैंप शो में विशिष्ट अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगे, जबकि मुख्यातिथि उपायुक्त सुमेधा कटारिया।
एग्जीम इवेंट कंपनी के निदेशक अतुल ग्रोवर ने कहा कि एग्जीम इवेंट कंपनी की ओर से शनिवार को कुरुक्षेत्र फैशन शो सीजन-3 का आयोजन किया जाएगा। गुलजारी लाल नंदा मार्ग पर स्थित जीवनोत्सव रिजार्ट में 30 मॉडल भारतीय परिधान में कैटवॉक करेंगे। कार्यक्रम में 20 महिला मॉडल व पांच पुरुष मॉडल हिस्ट्री आफ फैशन के परिधानों की प्रस्तुति देंगे। जिसमें से छह मॉडल विशेष तौर पर रूस से कार्यक्रम में पहुंचेगी। कार्यक्रम में मोहन जोदाड़ो व हड़प्पा कालीन संस्कृति के साथ-साथ महाभारत की भूमि कुरुक्षेत्र से जुड़े दृश्यों को मॉडल के कपड़ों पर प्रदर्शित किया जाएगा। कार्यक्रम की थीम खासतौर पर भारतीय परंपरा और माहौल के साथ ही ऐतिहासिक रखी गई है, ताकि हमारे देश की ख्याति देश-विदेश तक फैले। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में शगुन फैशन डिजाइनर स्टूडियो, सुमित गर्ग फैशल डिजाइनर और दिल्ली के फैशल डिजाइनर अतुल आनंद के विशेष रूप से तैयार किए कपड़े पहन कर मॉडल कैटवॉक करेंगी। शनिवार को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में उपायुक्त सुमेधा कटारिया, विधायक सुभाष सुधा व भाजपा के जिला अध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करेंगे।