Move to Jagran APP

सोनीपत ने रोहतक को 4-0 से धोया

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के खेल प्रांगण में हाकी कुरुक्षेत्र की तरफ

By Edited By: Published: Mon, 14 Nov 2016 07:20 PM (IST)Updated: Mon, 14 Nov 2016 07:20 PM (IST)
सोनीपत ने रोहतक को 4-0 से धोया

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के खेल प्रांगण में हाकी कुरुक्षेत्र की तरफ से आयोजित तीन दिवसीय 34वीं हरियाणा राज्य सीनियर हाकी प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में सोनीपत की टीम ने रोहतक की टीम को 4-0 से पराजित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। रोहतक की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है। प्रतियोगिता में सिरसा की टीम ने तीसरा स्थान और कुरुक्षेत्र की टीम ने चौथा स्थान प्राप्त किया है। इस प्रतियोगिता में मुकुल शर्मा को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया है। इसके अलावा दीपक कुमार, जशकर्ण, प्रीतम को अपने अपने क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर थानेसर के विधायक सुभाष सुधा ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

loksabha election banner

विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के खेल प्रांगण में ही हाकी का एस्ट्रोटर्फ खेल मैदान बनेगा। इसके लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल एक प्रस्ताव जल्द सौंपा जाएगा, क्योंकि इस पावन धरा कुरुक्षेत्र ने हाकी के कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी दिए हैं। हाकी कुरुक्षेत्र के प्रधान विकासदीप संधू ने मेहमानों का स्वागत करते हुए कहा कि खिलाड़ियों को हर प्रकार की सुविधाएं मुहैया कराई गई है। भारतीय हाकी टीम के पूर्व कोच संदीप सांगवान ने कहा कि इस प्रतियोगिता में सभी खिलाडि़यों ने शानदार प्रर्दशन किया है। प्रतियोगिता के सचिव गुरविन्द्र ¨सह ने सभी का धन्यवाद किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.