Move to Jagran APP

धर्मनगरी में बनेगी देश की सबसे बड़ी मल्टीमीडिया लेजर वाटर शो स्क्रीन

वेदपाल, कुरुक्षेत्र : ब्रह्मसरोवर की जलधारा में पर्यटकों को महाभारत के दर्शन होंगे। वहीं ग

By Edited By: Published: Wed, 07 Dec 2016 03:05 AM (IST)Updated: Wed, 07 Dec 2016 03:05 AM (IST)
धर्मनगरी में बनेगी देश की सबसे बड़ी मल्टीमीडिया लेजर वाटर शो स्क्रीन

वेदपाल, कुरुक्षेत्र : ब्रह्मसरोवर की जलधारा में पर्यटकों को महाभारत के दर्शन होंगे। वहीं गीता की उपदेशात्मक स्थली ज्योतिसर में 48 कोस के क्षेत्र में हुए महाभारत युद्ध के दृश्य एक ही छत के नीचे दिखाई देंगे। ब्रह्मसरोवर पर देश की सबसे बड़ी बड़ी मल्टीमीडिया लेजर वाटर शो स्क्रीन बनाई जाएगी। स्वदेश दर्शन योजना के कृष्णा सर्किट प्रोजेक्ट के तहत धर्मनगरी के चार पर्यटन स्थलों को भव्य बनाया जाएगा। इसके लिए पर्यटन विभाग ने प्रत्येक स्थल पर होने वाले नवीनीकरण कार्य का मॉडल तैयार कर लिया है।

loksabha election banner

ब्रह्मसरोवर के पुरुषोत्तमपुरा बाग में अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव का शुभारंभ करने के बाद राज्यपाल प्रोफेसर कप्तान ¨सह सोलंकी एवं मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कृष्णा सर्किट मॉडल का अवलोकन किया। राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने कृष्णा सर्किट मॉडल के तहत पर्यटन स्थलों को भव्य रूप देने के लिए बनाई गई कार्य योजना को ध्यानपूर्वक देखा।

पर्यटन विभाग के एमडी समीर पाल सरो ने दैनिक जागरण से बातचीत करते हुए बताया कि ब्रह्मसरोवर पर देश की तीसरी 3-डी मल्टी मीडिया लेजर म्यूजिकल फाउंटेन वाटर शो स्क्रीन लगाई जाएगी। इससे पहले यह म्यूजिकल फाउंटेन वाटर शो स्क्रीन हैदराबाद के लुमबिन पार्क एवं जम्मू-कश्मीर स्थित डल झील में लगा हुआ है, यहां 20 मीटर के ही स्क्रीन लगाई गई हैं। मगर अब ब्रह्मसरोवर पर 50 मीटर की सबसे बड़ी वाटर स्क्रीन लगाई जाएगी, जिस पर 45 मिनट का महाभारत शो दिखाया जाएगा। उन्होंने बताया कि कृष्णा सर्किट प्रोजेक्ट के तहत धर्मनगरी के चार पर्यटन स्थलों को भव्य बनाने का कार्य 2 वर्ष में पूरा होगा। प्रथम चरण में करीब 97.70 करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी।

ब्रह्मसरोवर को भव्य बनाने के लिए बहुउपयोगी पर्यटक सूचना केंद्र भवन बनाया जाएगा। इसमें दो कैफेटेरिया बनाए जाएंगे व सोविनियर शॉप स्थापित की जाएंगी। यहां पर गीता से जुड़ी वस्तुओं को पर्यटक यादगार के तौर पर ले जा सकेंगे।अभिमन्यु घाट पर महाभारत से जुड़ी चित्रकारी की जाएगी। इसके अतिरिक्त ब्रह्मसरोवर के चारों ओर एलइडी लाइटें लगाई जाएंगी। परिक्रमा मार्ग पर दीवार पें¨टग व चित्रकारी होगी।इसमें महाभारत से जुड़े तथ्यों को प्रमुख रूप से दर्शाया जाएगा। ब्रह्मसरोवर के 16 शौचालयों का भी नवीनीकरण किया जाएगा, जिसमें करीब 38 करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी।

------------

ज्योतिसर में बनेगा महाभारत थीम पर आधारित भवन

पर्यटन विभाग के एमडी समीर पाल सरो बताया कि ज्योतिसर तीर्थ पर 31.08 करोड़ रुपये का बजट खर्च होगा। यहां पर महाभारत थीम भवन तैयार किया जाएगा, जहां पर 48 कोस क्षेत्र में हुए महाभारत युद्ध के दृश्यों को दर्शाया जाएगा। यहां पर कैफेटेरिया, 28 दुकानें सहित नए शौचालय

बनाने की योजना है। सरस्वती नदी की मरम्मत करने के साथ-साथ पार्क का निर्माण भी किया जाएगा। इसके अतिरिक्त अत्याधुनिक एलइडी लाइटें लगाई जाएंगी।

-------

सन्निहित सरोवर पर बनेगा बहुउपयोगी सूचना पर्यटक केंद्र

कृष्णा सर्किट प्रोजेक्ट के तहत सन्निहित सरोवर पर बाणगंगा तीर्थ को भी भव्य बनाने की योजना है। पर्यटकों की सुविधा के लिए सन्निहित सरोवर पर बहुउपयोगी पर्यटक सूचना केंद्र स्थापित होगा। इसके अतिरिक्त पार्किंग, शौचालय व लाइटों की स्थिति को सुधारा जाएगा। इस पर 650 लाख रुपये खर्च होंगे। नरकातारी स्थित भीष्मकुंड बाण गंगा तीर्थ पर शा¨पग कांप्लेक्स, पार्किंग व लाइ¨टग की सुविधा मुहैया करवाई जाएगी, इस कार्य पर 201 करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.