राम प्रसाद डीएवी कॉलेज ने जीती हॉकी प्रतियोगिता
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में सोम कॉन्वेंट गुरुकुल स्कूल घराड़सी के
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में सोम कॉन्वेंट गुरुकुल स्कूल घराड़सी के प्रांगण में चल रही सीबीएसई हॉकी चैंपियनशिप नॉर्थ जोन 5 दिवसीय टूर्नामेंट का सोमवार को समापन हो गया। महिला हॉकी टीम अंडर-14 वर्ग में रामप्रसाद डीएवी स्कूल कुरुक्षेत्र की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया।
इसके अलावा द्वितीय स्थान पानीपत चंदनवाल विकास स्कूल ने द्वितीय स्थान हासिल किया। पुरुष वर्ग अंडर-14 में सोम कॉन्वेंट गुरुकुल स्कूल घराड़सी ने प्रथम स्थान हासिल किया तथा दूसरे स्थान पर शाह सतनाम स्कूल सिरसा रहा। लड़कों की अंडर-19 में शाह सतनाम स्कूल सिरसा ने हॉकी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया तथा सोम कॉन्वेंट स्कूल घराड़सी ने द्वितीय स्थान हासिल किया। इसके अलावा महिला वर्ग अंडर-19 में सोम कॉन्वेंट गुरुकुल स्कूल घराड़सी ने प्रथम स्थान हासिल किया तथा दूसरे स्थान पर आर्य गर्ल्स पानीपत की हॉकी टीम रही।
कार्यक्रम के समापन पर मुख्यातिथि के रूप में च्वाइस ग्रुप डब्ल्यूएलएल के मैने¨जग डायरेक्टर एमएस भुखारी थे जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता सोम कॉन्वेंट स्कूल के चेयरमैन सुभाष चौहान ने की। दोनों ने विजयी टीम को सम्मानित किया।