प्रतिभाओं को निखारने का माध्यम है प्रतियोगिता
संवाद सहयोगी, शाहाबाद : सोमवार को आर्य कन्या महाविद्यालय में वाणिज्य विभाग की ओर से डिजिट
संवाद सहयोगी, शाहाबाद : सोमवार को आर्य कन्या महाविद्यालय में वाणिज्य विभाग की ओर से डिजिटल इंडिया, विमुद्रीकरण व विज्ञापन आदि विषयों पर भाषण, पोस्टर व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं की शुरुआत कॉलेज की प्राचार्या डॉ. भारती बंधु ने की। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिताएं प्रतिभा को निखारने का काम करती हैं। छात्राओं को चाहिए कि वो प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले।
प्रश्नोत्तरी में राजबीर, मधु, शिवानी व सोनम की टीम सी ने पहला स्थान हासिल किया। जबकि तरेजा, अमनप्रीत, अणु, अंजु की टीम बी दूसरे स्थान पर रही। पोस्टर मे¨कग प्रतियोगिता में हरसिमरन ने पहला, दीक्षा ने दूसरा तथा मीनू ने तीसरा स्थान हासिल किया। ममता व मनप्रीत को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
निबंध लेखन प्रतियोगिता में संगीता ने पहला, सोहनम ने दूसरा, सिमरनजीत ने तीसरा स्थान पाया। भाषण प्रतियोगिता में साक्षी ने पहला स्थान हासिल किया।
निर्णायक की भूमिका डॉ. ममता, संतोष, रागिनी, योगिता, नवनीत व राहुल ने निभाई। मंच का संचालन हिमांशी, साक्षी व लवलीन व प्रियंका ने किया। अंत में विजेता छात्राओं को पुरस्कृत किया।