Move to Jagran APP

अमित शाह की कार्यकर्ताओं को नसीहत, केवल विधायक-सांसद बनने का सपना न देखें

गत दिवस भाजपा के पूर्णकालिक कार्यकर्ता सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचे अमित शाह ने कार्यकर्ताओं को नसीहत दी की कि वह राष्ट्रहित को प्राथमिकता दें।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Mon, 27 Mar 2017 10:32 AM (IST)Updated: Mon, 27 Mar 2017 10:40 AM (IST)
अमित शाह की कार्यकर्ताओं को नसीहत, केवल विधायक-सांसद बनने का सपना न देखें
अमित शाह की कार्यकर्ताओं को नसीहत, केवल विधायक-सांसद बनने का सपना न देखें

जेेएनएन, कुरुक्षेत्र। पार्टी के पूर्णकालिक कार्यकर्ता बनने के बाद आप राष्ट्रहित को प्राथमिकता दें और उसी के अनुरूप कार्य करें। केवल विधायक या सांसद बनने का सपना नहीं देखें। भाजपा का लक्ष्य जातिवाद, भ्रष्टाचार, क्षेत्रवाद तथा कांग्रेस मुक्त भारत बनाना है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने गत दिवस यहां नए-नए निकले पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं को यह नसीहत दी। शाह पंजाबी धर्मशाला में राज्य स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग शिविर के समापन सत्र में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि भाजपा इस वर्ष पंडित दीनदयाल उपाध्याय शताब्दी वर्ष को राष्ट्रीय कार्य विस्तार योजना के रूप में मना रही है। विस्तार की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं की है। इस प्रशिक्षण शिविर में प्रदेश भर से आए 154 शताब्दी विस्तारकों ने हिस्सा लिया। ये वे पूर्णकालिक कार्यकर्ता हैं, जिन्होंने एक निश्चित अवधि के लिए पार्टी के विस्तार के लिए अपनी सेवाएं देने को आगे आए हैं। इस अवधि में वे अपने परिवार और पारिवारिक दात्यिवों से परे रह कर केवल पार्टी के लिए काम करेंगे। इन्हें शताब्दी विस्तारक का संबोधन दिया गया है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी की विस्तार योजना अत्यंत महत्वपूर्ण है और इसे कार्यकर्ताओं परिश्रम से ही सफल बनाया जा सकता है। कार्यकर्ताओं को अपने दायित्व के अनुसार पार्टी का विस्तार करना होगा। शताब्दी विस्तारकों को बूथ से लेकर मंडल व जिला प्रकोष्ठों में पार्टी व प्रकोष्ठों की इकाइयों को गठित करना है और उन्हें पूरी तरह सक्रिय करते हुए पार्टी को समावेशी भी बनाना है। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने की। मुख्यमंत्री ने कहा कि सबका साथ-सबका विकास नारे से प्रदेश में क्षेत्रवाद एवं राजनीतिक भेदभाव से ऊपर उठकर समान रूप से विकास कार्य करवाए जा रहे हैं।

ज्ञानानंद महाराज से लिया आशीर्वाद, पंवार के घर जताया शोक

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने रविवार को कुरुक्षेत्र से लौटने के क्रम में करनाल स्थित श्रीकृष्ण धाम के महंत स्वामी ज्ञानानंद महाराज से मुलाकात की। शाह ने उनके साथ करीब 30 मिनट तक अलग-अलग मुद्दों पर बातचीत की। इस दौरान उनके साथ प्रदेश पार्टी प्रभारी अनिल जैन और प्रदेश महामंत्री वेदपाल भी मौजूद थे। इसके बाद शाह प्रदेश के परिवहन मंत्री कृष्णलाल पंवार के मतलौडा स्थित आवास पर गए, जहां उन्होंने पंवार के पुत्र सुनील कुमार की असामयिक मौत पर शोक संवेदना व्यक्त की।

दूसरी ओर सुबह आठ बजे से ही पानीपत में टोल प्लाजा पर इंतजार कर रहे कार्यकर्ताओं को मायूसी हाथ लगी। यहां अमित शाह करीब 11.20 बजे आए और केवल ढाई मिनट रुक कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार करते हुए आगे बढ़ गए। कार्यकर्ता यहां करीब 8 बजे से ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का इंतजार कर रहे थे।

यह भी पढ़ें: भाजपा का लक्ष्य जातिवाद, भ्रष्टाचार व कांग्रेस मुक्त भारत बनाना : अमित शाह


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.