Move to Jagran APP

भाजपा का लक्ष्य जातिवाद, भ्रष्टाचार व कांग्रेस मुक्त भारत बनाना : अमित शाह

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह कुरुक्षेत्र में शताब्दी विस्तारक प्रदेशस्तरीय प्रशिक्षण वर्ग शिविर कार्यकर्ताओं को पार्टी की मजबूती के टिप्स दिए।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Sun, 26 Mar 2017 10:52 AM (IST)Updated: Sun, 26 Mar 2017 04:41 PM (IST)
भाजपा का लक्ष्य जातिवाद, भ्रष्टाचार व कांग्रेस मुक्त भारत बनाना : अमित शाह
भाजपा का लक्ष्य जातिवाद, भ्रष्टाचार व कांग्रेस मुक्त भारत बनाना : अमित शाह

जेएनएन, कुरुक्षेत्र। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि भाजपा का लक्ष्य जातिवाद, भ्रष्टाचार, क्षेत्रवाद तथा कांग्रेस मुक्त भारत बनाना है। कार्यकर्ता समर्पण भाव से कड़ी मेहनत के बूते इस लक्ष्य को पूरा करने में योगदान देंगे। भाजपा इस वर्ष पंडित दीनदयाल उपाध्याय शताब्दी वर्ष को राष्ट्रीय कार्य विस्तार योजना के रूप में बना रही है, इसलिए विस्तार की जिम्मेवारी कार्यकर्ताओं के जिम्मे है।

loksabha election banner

पंजाबी धर्मशाला में चल रहे तीन दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय कार्य विस्तार योजना शताब्दी विस्तारक प्रदेशस्तरीय प्रशिक्षण वर्ग शिविर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने शताब्दी विस्तारकों को गुरुमंत्र दिया। उन्होंने सरकार व पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। शिविर के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

इससे पहले धर्मनगरी में पहुंचने पर सर्किट हाउस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह व प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय महामंत्री अनिल जैन का उनका स्वागत किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भी पूरी गर्मजोशी के साथ कार्यकर्ताओं में उत्साह भरा। पंजाबी धर्मशाला में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, शिक्षा मंत्री रामबिलास, वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु, राज्यमंत्री कृष्ण बेदी, अंबाला सांसद रतन लाल कटारिया, प्रदेश प्रवक्ता वीर कुमार यादव, प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला, संगठन महामंत्री सुरेश भट्ट, विधायक सुभाष सुधा, पवन सैनी सहित अन्य पदाधिकारियों ने  स्वागत किया।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने बताया कि तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर भारतीय जनता पार्टी के कार्यों को मजबूती प्रदान करने में सहायक सिद्ध होगा। इसमें आए हुए कार्यकर्ता 6 महीने या 1 वर्ष तक पूर्णकालिक कार्यकर्ता के रूप में कार्य करेंगे। शिविर के समापन अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा।

उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण शिविर में 154 कार्यकर्ताओं ने 3 दिन तक प्रशिक्षण लिया। संगठन और सरकार के बारे में पूछने पर उन्होंने बताया कि अभी कोई बदलाव की बात नहीं है सुभाष बराला प्रशिक्षण शिविर के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। इससे पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह समापन कार्यक्रम के समापन के बाद निकले l उनके साथ ही मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भी गएl

डेढ़ घंटे के सत्र में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों के बारे में फीड बैक लिया। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले कार्यकर्ता पूरे समय समर्पण भाव से प्रदेश के दूसरे स्थानों पर जाकर पार्टी का विस्तार करेंगे। केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों से आमजन को अवगत करवाने के साथ-साथ उन भ्रांतियों को भी दूर करने का काम करेंगे, जो भ्रांतियां सरकार तथा संगठन के बारे में फैलाई जाती हैं या फिर फैली हुई हैं।

यह भी पढ़ें: जाट आंदोलन में मारे गए लोगों के परिजनों को घर के आसपास ही पक्की नौकरी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.