Move to Jagran APP

कथाएं बनाती हैं मनुष्य को निर्भीक : शुकदेवाचार्य

By Edited By: Published: Sun, 02 Sep 2012 06:20 PM (IST)Updated: Sun, 02 Sep 2012 06:22 PM (IST)
कथाएं बनाती हैं मनुष्य को निर्भीक : शुकदेवाचार्य

जागरण संवाद केंद्र, कुरुक्षेत्र :

loksabha election banner

दुखभंजन महादेव मंदिर में आयोजित श्री विष्णु पुराण कथा में कथावाचक शुकदेवाचार्य ने भगवान विष्णु के भक्त राजाओं की भक्ति के प्रसंग की व्याख्या की। दिल्ली से सुरेश शर्मा परिवार ने मुख्य यजमान के तौर पर विष्णु पुराण की पूजा की। सुबह अन्य श्रद्धालुओं ने श्री सत्यनारायण भगवान की पूजा की।

कथावाचक शुकदेवाचार्य ने कहा कि भगवान की कथाएं हमें निर्भीक बनाती हैं। कथा सुनने के साथ-साथ उन्हें अपने जीवन में आत्मसात करें। भगवान की वंदना से सारे पाप नष्ट होंगे। ईश्वर सदा मनुष्य का साथ देते हैं, लेकिन मनुष्य ईश्वर को हमेशा दुख में ही याद करता है। जब वह सुख भोग रहा होता है तो ईश्वर का धन्यवाद नहीं करता और जब दुखी होता है तो ईश्वर के सिवाय उसे कुछ दिखाई नहीं देता।

विष्णु पुराण की आरती में संत मंगलापुरी, नगर परिषद थानेसर के उपाध्यक्ष राज गौड़, प्रमोद कौशिक, राजेंद्र कौशिक, भगवत दयाल शर्मा, आचार्य नरेश कौशिक, विनोद मिश्र, पंडित आज्ञाराम हथीरा, शक्तिमान शर्मा, कंवरसेन वर्मा, दीपक शर्मा, कुसुम सिंगला, संतोष कौशिक, सुरेंद्र कांसल, ज्योति स्वरुप शर्मा, कुसुम गांधी और सुलोचना मितल ने भाग लिया।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.