जापानी भाषा व संस्कृति से कराया अवगत
जागरण संवाद केंद्र, कुरुक्षेत्र : सेक्टर-8 स्थित विज्डम वर्ल्ड स्कूल में शुक्रवार को जापानी भाषा एवं संस्कृति पर आधारित कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें छात्रों को जापानी भाषा और वहां की संस्कृति के बारे में जानकारी दी गई।
कार्यशाला में जापान से आए भाषा एवं संस्कृति विशेषज्ञ अत्सुहशी फुनहाशी एवं अकाया सजूकी ने विद्यालय के बच्चों को आधुनिक तकनीकी संयंत्रों के माध्यम से जापानी भाषा एवं वहा की संस्कृति से रूबरू कराया। कार्यशाला में विद्यालय के 29 विद्याíथयों ने भाग लिया। अमेरिका के बोस्टन में स्थित उच्चतर विद्यालय में जापानी संस्कृति से वहा के विद्याíथयों को अवगत करा रही अत्सुहशी फुनहाशी ने विज्डम स्कूल के बच्चों को बड़ी बारीकी से जापान की संस्कृति से अवगत कराया।
विद्यालय की प्राचार्या अनिता रावल ने इस अवसर पर बताया कि विद्यालय के बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ देश और दुनिया की सभ्यता और संस्कृति से परिचित कराना भी विद्यालय का अहम उद्देश्य है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर