Move to Jagran APP

स्वतंत्रता सेनानी नर ¨सह दास अरोड़ा पंचतत्व में विलीन

संवाद सहयोगी, शाहाबाद : ..कर चले हम फिदा जाने वतन साथियो.अब तुम्हारे हवाले है वतन साथियों की गीत पंक

By Edited By: Published: Sun, 29 Nov 2015 09:24 PM (IST)Updated: Sun, 29 Nov 2015 09:24 PM (IST)
स्वतंत्रता सेनानी नर ¨सह दास अरोड़ा पंचतत्व में विलीन

संवाद सहयोगी, शाहाबाद : ..कर चले हम फिदा जाने वतन साथियो.अब तुम्हारे हवाले है वतन साथियों की गीत पंक्ति उस समय फिर सभी के जहन में गूंज उठी जब शाहाबाद के स्वतंत्रता सेनानी नर ¨सह दास अरोड़ा के पार्थिव शरीर के संस्कार से पहले उन्हें सलामी दी जा रही थी। शाहाबाद के 100 वर्षीय स्वतंत्रता सेनानी नर ¨सह दास अरोड़ा का शनिवार रात 8 बजे निधन हो गया। नर ¨सह दास अरोड़ा पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। रविवार को बराड़ा रोड स्थित स्वर्ग आश्रम में उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया गया।

loksabha election banner

उनकी शव यात्रा में राज्यमंत्री कृष्ण बेदी, पूर्व विधायक अनिल धंतौड़ी, पूर्व विधायक केएल शर्मा, टेक चंद शर्मा, हरीश कवात्तरा, त्रिलोचन हांडा, बलदेव राज चावला, केसरदास गंभीर, नरेन्द्र ¨सह सेठी, प्रवीन शर्मा, विक्की सेठी, राज मक्कड़, डॉ. आरएस घुम्मन, मनमोहन ¨सह वालिया, डॉ. एस.एस. आहुजा, तिलक अग्रवाल, अशोक मदान, राज बहल, डॉ. गुलशन कवात्तरा, अमित साहनी, ¨पकी साहनी, ललित भार्गव, डॉ. सुरेंद्र शर्मा, बिट्टू कालडा, देवी मंदिर के प्रधान पवन गर्ग, मलिक विजय आनंद, डॉ. भास्कर गुप्ता, देवेंद्र शर्मा खेड़ा, यशपाल वधवा, राजेश उप्पल, तेवर खाँ, ओपी कालड़ा, यशपाल वधवा, दयानंद गंभीर, अजैब ¨सह, दीपक आनंद सहित बड़ी संख्या में समाज सेवी व धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने शिरकत की। राज्यमंत्री कृष्ण बेदी ने हरियाणा सरकार की और से पुष्प चक्र चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा पूर्व विधायक अनिल धंतौड़ी व पूर्व सांसद नवीन ¨जदल की ओर से शाहाबाद प्रभारी अजैब ¨सह ने भी नर ¨सह दास अरोड़ा के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित किया। स्वतंत्रता सेनानी के पोत्र विशाल अरोड़ा ने उनके पार्थिक शरीर को अग्नि दी। विशेष रूप से पहुंची पुलिस की टुकड़ी ने बिगुल बजाकर व हवाई फायर कर स्वतंत्रता सेनानी को सलामी देने की रस्म अदा की। राज्यमंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि आज स्वतंत्रता सेनानियों की कुर्बानियों की बदौलत ही हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों व शहीदों का सम्मान करना हम सभी का प्रथम दायित्व है क्योंकि देश की आजादी को इन्होंने अपने खून से सींचा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.