ज्योतिसर तीर्थ में मर रही मछलियां
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : शुक्रवार को गीता जन्मस्थली ज्योतिसर तीर्थ सरोवर में हजारों मछलियां मृ
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : शुक्रवार को गीता जन्मस्थली ज्योतिसर तीर्थ सरोवर में हजारों मछलियां मृत पाई गई। केडीबी प्रशासन द्वारा मछलियों को सरोवर से निकालकर दबाया जा रहा है। मछलियों के मरने का कारण जल में ऑक्सीजन की कमी बताया गया है। जबकि कुछ ज्योतिसर वासियों के मुताबिक हाल ही में केडीबी द्वारा सरोवर में कोई दवाई डाली गई थी, जिसके बाद मछलियां मरने लगी।
गौरतलब है कि ज्योतिसर तीर्थ सरोवर में हजारों की संख्या में मछलियां हैं जो पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनी रहती हैं। शुक्रवार को बड़ी संख्या में मछलियां सरोवर के किनारे पानी में मृत मिली। ज्योतिसर वासियों के अनुसार केडीबी द्वारा कुछ रोज पहले ही जल में दवाई डाली गई थी, जिसके बाद मछलियों के मरने का सिलसिला शुरू हुआ है। दिनभर केडीबी प्रशासन के कर्मचारी मछलियों को जल से निकालने का प्रयास करते रहे, लेकिन मृत मछलियों की संख्या बढ़ती जा रही हैं। केडीबी कर्मचारियों द्वारा सरोवर के निकट एक गड्ढा बनाकर मछलियों को उसमें डाला जा रहा था। केडीबी जेई कर्ण ¨सह के अनुसार मछलियों के मरने का कारण जल में ऑक्सीजन की कमी है, न कि दवाई डालना। दवाई विशेषज्ञों की सलाह के बाद जल स्वच्छता के लिए डाली गई थी।