पुलिस को है अपहरण के मुख्यारोपी की तलाश
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : हन्नी के अपहरण के मामले में पुलिस को अब मुख्यारोपी की ही तलाश है। सूत
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : हन्नी के अपहरण के मामले में पुलिस को अब मुख्यारोपी की ही तलाश है। सूत्रों की मानें तो पुलिस मुख्यारोपी के काफी करीब है और उसे किसी भी समय दबोच सकती है। इससे पहले पुलिस कोई भी खुलासा करने को तैयार नहीं है। पुलिस भी इस मामले का पटाक्षेप जल्द करना चाहती है तथा पकड़े गए कुछ आरोपियों से मिल रही जानकार अनुसार मुख्य आरोपी तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
गौरतलब है कि शहर के व्यापारी जयभगवान ¨सगला के पुत्र आदित्य ¨सगला उर्फ हन्नी का रविवार रात को उस समय अपहरण हो गया था जब वह खाना खाने के बाद अपने घर के बाहर ही सैर कर रहा था। हन्नी के अपहरण के कुछ समय के बाद ही अपहरणकर्ताओं ने जयभगवान ¨सगला को फोन कर फिरौती की मांग की गई थी। हन्नी तीसरे दिन सकुशल घर वापिस लौट आया था। बेशक तीसरे दिन हन्नी सकुशल वापिस लौट आया था, मगर उसके उपरांत भी पुलिस मुख्यारोपी को काबू नहीं कर पाई है। पुलिस सूत्र बताते हैं कि पुलिस ने इस मामले में दूसरे राज्यों से भी कुछ लोगों को गिरफ्त में लिया है। इसके साथ कई ऐसे लोगों को भी पकड़ा है जो आरोपियों के साथ कहीं न कहीं
संपर्क रखते थे। पुलिस की अपराध शाखाएं व अन्य टीमें लगातार आरोपियों के पीछे लगी हुई हैं। पुलिस का दावा है कि किसी भी समय उन्हें गिरफ्तार कर सकती है। आरोपियों का खुलासा करने में हो रही देरी से शहर में दहशत का माहौल कायम है। शहर वासियों को उम्मीद थी कि जब तीसरे दिन हन्नी सकुशल घर हो आया तो पुलिस इस मामले में खुलासा करने में देरी क्यों कर रही है। हर कोई यह जानना चाहता है कि आखिर वह कौन लोग हैं, जो हन्नी का अपहरण कर ले गए थे। वहीं इस मामले में उन लोगों की जान आफत में आई हुई है जो कहीं न कहीं आरोपियों के साथ प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से थे। सूत्रों की मानें तो मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने तक पुलिस खामोश रहना चाह रही है। क्योंकि पुलिस इस अपहरण कांड के हर तार तक पहुंचना चाह रही है। पुलिस को लग रहा है कि उसकी योजना कहीं से भी लीक हो गई तो पूरी मेहनत पर पानी फिर जाएगा। इस संबंध में जब जिला पुलिस अधीक्षक सिमरदीप ¨सह से बात की गई तो उन्होंने साफ कहा कि अभी नया कुछ भी नहीं है। नई डेवलपमेंट होते ही इस बारे में मीडिया को जानकारी दी जाएगी।