Move to Jagran APP

विदेश में रंगरलियां मनाने वाले बन रहे किसान हितैषी : जैन

कुरुक्षेत्र : भाजपा के प्रदेश प्रभारी डॉ. अनिल जैन ने शुक्रवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला। उन्‍होंने कहा कि जो कांग्रेस नेता आज बाहें चढ़ाकर संसद में किसान हितैषी होने की बात कर रहे हैं दो माह पूर्व जब देश में किसान प्राकृतिक आपदा

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Fri, 15 May 2015 09:25 PM (IST)Updated: Fri, 15 May 2015 09:47 PM (IST)
विदेश में रंगरलियां मनाने वाले बन रहे किसान हितैषी : जैन

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : भाजपा के प्रदेश प्रभारी डॉ. अनिल जैन ने शुक्रवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जो कांग्रेस नेता आज बाहें चढ़ाकर संसद में किसान हितैषी होने की बात कर रहे हैं दो माह पूर्व जब देश में किसान प्राकृतिक आपदा के कारण बर्बाद हो रहे थे तो विदेश में रंगरलियां मना रहे थे। देश में कांग्रेस में भी चर्चा का विषय बना था कि उनके नेता कहां गए।

loksabha election banner

डॉ. जैन शुक्रवार को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में कार्यसमिति की बैठक के बाद कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार ने किसानों के लिए लगातार कार्य किया है। असल में कांग्रेस अपनी राजनैतिक जमीन खो चुकी है और जगह तलाशने के लिए इस प्रकार के कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि आम जनता की मांग और कांग्रेस की चेतावनी के बाद ही वाड्रा डीएलएफ मामले की जांच समिति का गठन किया है। जांच में जो सामने आएगा उस पर कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने बताया कि अब तक भाजपा अपने महासंपर्क अभियान में 32 लाख 47 हजार नए सदस्य बना चुकी है। आगे अब 100 या इससे अधिक सदस्य बनाने वाले कार्यकर्ताओं को सक्रिय सदस्य का दर्जा प्रदान किया जाएगा। अगस्त और सितंबर माह में ऐसे कार्यकर्ताओं का त्रिस्तरीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिसमें पहले ब्लाक स्तर पर, जिला स्तर पर और फिर प्रदेश स्तर पर प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
प्रदेश प्रभारी अनिल जैन ने बताया कि 26 मई को केंद्र सरकार को एक वर्ष हो जाएगा। जिसके उपलक्ष्य में देश भर में कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसी कड़ी में प्रदेश में एक जगह एक बड़ा आयोजन किया जाएगा। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह उपस्थित होंगे।
प्रदेश प्रभारी ने बताया कि इसी कड़ी में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर योग दिवस का आयोजन किया जाएगा। जिसमें 175 देशों में कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

जल्द होंगी प्रदेश में 45 हजार भर्तियां
उन्होंने कहा कि प्रदेश में पिछली सरकार द्वारा निकाले गए विज्ञापनों का रद किया जा रहा है यह सही है, लेकिन प्रदेश सरकार जल्द ही युवाओं को रोजगार देने के लिए प्रदेश में 45 हजार से अधिक भर्तियां करेगी। जिसकी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं।

जाट आरक्षण बीजेपी का एजेंडा नहीं
डॉ. जैन ने कहा कि जाट आरक्षण के मामले पर कोर्ट में सरकार की तरफ से पुर्नविचार याचिका दायर की गई है। केंद्र सरकार और सुप्रीम कोर्ट के जाट आरक्षण मामले में प्रदेश सरकार का कोई हस्तक्षेप नहीं है। जाट आरक्षण पर कोई व्यक्तिगत विचार व्यक्त कर सकता है लेकिन बीजेपी का जाट आरक्षण का कोई एजेंडा नहीं है।
प्रदेश में शीघ्र होंगी सरकारी विभागों में एक लाख भर्तियां

यमुनानगर के किसानों को मिलेगी पाई-पाई
भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि सरस्वती शूगर मिल के विवाद को प्रदेश सरकार स्वयं सुलझाने में लगी है। सरस्वती शूगर मिल से किसानों को उनके गन्ने का पाई-पाई का भुगतान कराया जाएगा। किसानों को पैसे देने के लिए प्रदेश सरकार शूगर मिलों को बिना ब्याज के राशि उपलब्ध करा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.