किसानों की अनुमति के बगैर नहीं होगा भूमि अधिग्रहण : बराला
संवाद सहयोगी, पिपली : भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि काग्रेस की दिल्ली में होने वाली क
संवाद सहयोगी, पिपली : भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि काग्रेस की दिल्ली में होने वाली किसान रैली मात्र एक ढकोसला है। केंद्र सरकार ने भूमि अधिग्रहण बिल में यह तय किया है कि किसानों की अनुमति के बगैर कृषि भूमि अधिग्रहण नहीं की जाएगी। काग्रेस तो किसानों को गुमराह करने का काम कर रही है। किसान कभी भी काग्रेस के बहकावे में नहीं आएंगे।
वे शनिवार पिपली विश्राम गृह में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि काग्रेस पार्टी ने देश में सबसे ज्यादा राज किया है। यदि किसानों की आर्थिक हालत खराब है तो उसकी जिम्मेवार काग्रेस है। काग्रेस ने कभी किसानों के लिए काम नहीं किया। अब जैसे ही राज चला गया तो उसे किसानों की याद आ गई। उन्होंने कहा कि काग्रेस राज में जबरदस्ती किसानों की भूमि अधिग्रहण की गई और पूंजीपतियों को दी गई, जबकि भाजपा सरकार को भूमि अधिग्रहण बिल किसान हितैषी है। उन्होंने कहा कि यदि काग्रेस पार्टी किसानों की इतनी हितैषी थी तो दस साल केंद्र व प्रदेश में काग्रेस की सरकार थी, लेकिन उन्होंने स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को क्यों लागू नहीं किया? दरअसल काग्रेस की नीयत काफी साफ नहीं रही है। अब राज जाने पर मगरमच्छ के आसू बह रही है। उन्होंने कहा कि मंडियों में गेहू का एक-एक दाना खरीदा जाएगा। किसानों को किसी तरह की दिक्कतें नहीं आने दी जाएगी। सुभाष बराला ने कहा कि दुनिया में सबसे ज्यादा अगर किसी पार्टी के कार्यकर्ता बने है, वे भाजपा के बने है। भाजपा के प्रति लोगों का उत्साह बढ़ता जा रहा है। इस मौके पर विधायक सुभाष सुधा, विधायक डॉ. पवन सैनी, धर्मबीर मिर्जापुर, धुम्मन सिंह किरमिच, रविंद्र सागवान, धर्मबीर डागर, गुरदयाल सुनहेड़ी, विनित क्वात्रा, सुखदेव बारना, धर्मबीर खेड़ी रामनगर प्रमुख तौर पर उपस्थित रहे।