समाज के उत्थान में निजी संस्थाएं निभा रही अहम भूमिका
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र राज्य सभा सदस्य रामकुमार कश्यप ने कहा कि निजी संस्थाए और धर्मशालाएं स
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र
राज्य सभा सदस्य रामकुमार कश्यप ने कहा कि निजी संस्थाए और धर्मशालाएं समाज के उत्थान में अहम भूमिका अदा कर सकती है। इन संस्थाओं को चाहिए कि वे समाज में शिक्षा के महत्व को बढ़ाने और भ्रूण हत्या को रोकने में अपनी भूमिका निभाए।
रामकुमार कश्यप अखिल भारतीय ब्रहम भट्ट समाज के सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। राज्यसभा सदस्य ने ब्रह्म भटट समाज की नवनिर्मित धर्मशाला में हॉल के अधूरे पडे़ कार्य को पूरा करने के लिए अपने कोष से 11 लाख रूपये की अनुदान राशि दान की। उन्होंने कहा कि उन्होंने हमेशा पिछड़ा वर्ग को आगे ले जाने में पहल की है। उन्होंने पिछड़ा वर्ग के लोगों से यह निवेदन किया है कि वे एकत्रित होकर समाज में दबे कुचले लोगों के उत्थान के लिए भी कार्य करे।
सभी पिछड़ा वर्ग के लोग अपने बच्चों को शिक्षित करे क्योंकि बच्चे शिक्षित होने के बाद ही देश को आगे बढ़ा सकते है। घर की कन्याएं भी शिक्षा प्राप्त करने के लिए स्कूल तक जाएं, क्योंकि एक कन्या ही अपने परिवार के अलावा दो परिवारों को और शिक्षित करने का कार्य करती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोडा ने भटट बिरादरी के लोगों की तारीफ की और कहा कि इस बिरादरी के लोगों ने इतिहास में अपना एक अहम योगदान प्रदान किया है। उन्होंने कहा कि भटट बिरादरी के लोगों को राजनीति में भी हिस्सा लेना चाहिए, ताकि वे अपनी बिरादरी को ऊपर उठाने में उनका योगदान हो।
इस मौके पर ब्रह्म भटट समाज के अध्यक्ष पार्षद महेंद्र पाल, महासचिव जसबीर भटट, उपप्रधान राजकुमार, सलाहकार लोकनाथ भटट, महेंद्र पाल फरल, कोषाध्यक्ष साधु राम, संरक्षक देसराज फरल व रामपाल क्योडक सहित भटट बिरादरी के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।