Move to Jagran APP

विधायक भी लेंगे एक गांव को गोद : बेदी

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिकता राज्यमंत्री कृष्ण कुमार बेदी

By Edited By: Published: Sun, 21 Dec 2014 05:53 PM (IST)Updated: Sun, 21 Dec 2014 05:53 PM (IST)
विधायक भी लेंगे एक गांव को गोद : बेदी

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र :

loksabha election banner

प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिकता राज्यमंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि प्रदेश में गावों को विकसित करेंगे और लोगों की समस्या सुनेंगे। इसके समाधान के लिए अब प्रथम व द्वितीय श्रेणी के अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र के गावों को गोद लेंगे। इतना ही नहीं हलके के विधायक भी गावों को गोद लेकर आर्दश गाव बनाने का काम करेंगे। जिले में प्रथम चरण में 40 गावों के अधिकारी गोद लेंगे। इसके बाद धीरे-धीरे योजना पर काम किया जाएगा।

राज्यमंत्री कृष्ण कुमार बेदी सर्किट हाउस में अधिकारियों की बैठक लेने के उपरात पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। राज्यमंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता को भ्रष्टाचार मुक्त शासन देने और गावों को विकसित करने का जो सपना दिखाया गया है उसे साकार करने का काम हरियाणा प्रदेश में मुख्यमंत्री मनोहर लाल कर रहे हैं। प्रदेश को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए सबसे पहले जनता को सुशासन देने के लिए सभी प्रकार की कार्य प्रणालियों को पारदर्शी व जवाबदेही बनाने काम किया जा रहा है। गावों को विकसित करने और ग्रामीणों की समस्याओं का निवारण करने के लिए प्रथम व द्वितीय श्रेणी के अधिकारी भी गावों को गोद लेंगे। संबंधित अधिकारी अपने अधीनस्थ गावों की तमाम गतिविधियों के लिए जवाबदेह होगा। अधिकारी लोगों की समस्याओं का समाधान करने निर्माण कायरें की गुणवत्ता की जाच करने और अन्य विषयों के प्रति भी उत्तरदायी होंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के आदेशानुसार जहा सासद ने एक गाव गोद लिया है, वहीं अब विधायक भी एक गाव को गोद लेंगे। हरियाणा में 1 से 7 नंवबर को विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया था, जिसमें 25 दिसंबर को सुशासन दिवस पर एक बार फिर से स्वच्छता का बीड़ा उठाया जाएगा। यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। राज्यमंत्री ने पुलिस अधीक्षक को शाहाबाद जीटी रोड पर सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने और दुर्घटनाग्रस्त क्षेत्रों में लगातार पुलिस द्वारा पब्लिक को सचेत व सहायता करने के लिए माइक से अनाउसंमेंट कराने की व्यवस्था करने के भी आदेश दिए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.