गुरुकुल के ब्रह्मचारी वेद ने प्राप्त किया प्रथम स्थान
जासं, कुरुक्षेत्र : भारत विकास परिषद की कुरुक्षेत्र शाखा ने श्री गुरु तेगबहादुर जी के शहीदी दिवस के
जासं, कुरुक्षेत्र : भारत विकास परिषद की कुरुक्षेत्र शाखा ने श्री गुरु तेगबहादुर जी के शहीदी दिवस के अवसर पर श्रीमद्भगवद गीता विद्यालय में आयोजित भाषण प्रतियोगिता में गुरुकुल के वेद ने प्रथम स्थान हासिल किया। गीता निकेतन के रोबिन द्वितीय, गुरुकुल के कार्तिक को तृतीय स्थान दिया। यूनिवर्सिटी मॉडल स्कूल की अनुजा को सांत्वना पुरस्कार किया। कार्यक्रम के मुख्यातिथि एवं कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के संगीता विभाग के सेवानिवृत डॉ. जसवंत सिंह व शाखा संरक्षण रत्न चंद सरदाना ने दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
मुख्यातिथि डॉ. जसवंत सिंह ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिता से न केवल बालकों का सर्वागीण विकास होता है, बल्कि छात्रों में अपने गुरुओं के प्रति श्रद्धाभाव भी उत्पन्न होता है कि किस प्रकार उन्होंने अपने धर्म की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। प्रकल्प प्रमुख गुलशन गाबा ने मंच संचालन करते हुए मुख्यातिथि व निर्णायक मंडल का परिचय कराया। बलजीत कुमार चावला ने प्रतियोगिता के नियमों की जानकारी दी। शाखा अध्यक्ष अश्वनी अरोड़ा ने मुख्यातिथि, निर्णायक मंडल, प्रबंध समिति, शिक्षकों एवं छात्रों का कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से रमेश गुलाटी, डॉ. रमेश ढांडा, राजकुमार जैन और केके गंभीर उपस्थित रहे।