वर्षा ने दिलाई गर्मी से राहत
संस, इस्माईलाबाद : झमाझम वर्षा ने जहा गर्मी से राहत दिलाई वहीं गावों में निकासी व्यवस्था की पोल खुलकर सामने आई है। बरसात और हवा ने लहलहाती धान की फसल पर भी कहर बरपाया है। सोमवार सवेरे ही तेज हवा के साथ वर्षा हुई। बरसात से भादों की गर्मी से ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। बरसात के बाद बिजली व्यवस्था भी तेजी से सुधरी। सवेरे बरसात के कारण गलियों में जल भराव हो गया। इससे खासकर स्कूली बच्चों को अधिक परेशानी झेलनी पड़ी। बरसाती पानी का जमावड़ा होने से कई सड़कों पर वाहन आवागमन भी प्रभावित हुआ। इससे खासकर दुपहिया पर आने जाने वालों को अधिक परेशानी उठानी पड़ी। अधिकाश आम रास्ते कीचड़ युक्त होने से पैदल चलने वालों को अधिक परेशान होना पड़ा। दूसरी ओर बरसात और तेज हवा के कारण काफी खेतों में लहलहाती धान बिछ गई। यह धान कुछ ही दिन में पकने वाली थी। किसानों ने बताया कि इससे पैदावार प्रभावित होगी। एक प्रकार से इस महीने की पहली बारिश राहत के साथ आफत भी लेकर पहुची।