Move to Jagran APP

आज बरसात के साथ ओलावृष्टि की संभावना

जागरण संवाददाता, करनाल मौसम विभाग ने सोमवार को प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में आंधी-तूफान व

By JagranEdited By: Published: Mon, 29 May 2017 03:00 AM (IST)Updated: Mon, 29 May 2017 03:00 AM (IST)
आज बरसात के साथ ओलावृष्टि की संभावना
आज बरसात के साथ ओलावृष्टि की संभावना

जागरण संवाददाता, करनाल

loksabha election banner

मौसम विभाग ने सोमवार को प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में आंधी-तूफान व बरसात के साथ ओलावृष्टि की संभावना जताई है। भीषण गर्मी के कारण बंगाल की खाड़ी में बने दबाव से मानसून की सक्रियता ओर बढ़ गई है। विभाग के अनुमान के अनुसार मानूसन 30 मई को केरल पहुंचने का अनुमान है। जिस प्रकार का मौसम बना है उससे मानसून की सक्रियता भविष्यवाणी के बिल्कुल बनी है। मानसून प्रदेश में 26 जून के आसपास मानसून पहुंच सकता है। रविवार को भी करनाल जिले के विभिन्न हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी हुई है। बरहाल सोमवार को भी मौसम के करवट लेने की प्रभल संभावना बनी हुई है। ऐसे में लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। स्वास्थ्य और खेतीबाड़ी दोनों के अनुरूप अगर बरसात होती है तो इससे फायदा होगा। यदि ओलावृष्टि होती है तो उससे नुकसान नहीं होगा। मौसम विभाग के मानसून सामान्य होने की भविष्यवाणी को लेकर कृषि विभाग ने भी कमर कस ली है। इस बार धान की रोपाई के लिए करनाल जिले में 1.72 लाख हैक्टेयर रकबा चुना गया है। इसी रकबे में धान की सीधी बिजाई भी की जाएगी। स्वास्थ्य की ²ष्टि से भी यह बरसात लोगों को राहत प्रदान करने हो सकती है। भीषण गर्मी से लोगों को चैन मिलेगा। लेकिन मच्छर पनपने की संभावना बन जाएगी। ऐसे में लोगों को सजग रहने की भी जरूरत है।

यह रहा रविवार का तापमान

रविवार को अधिकतम तापमान गिरावट के साथ 38.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, वहीं न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस किया गया। नमी की मात्रा में काफी उछाल आया है। रविवार को मात्रा 52 फीसदी दर्ज की गई है। हवा का दबाव सुबह के समय 14.6 फीसदी दर्ज किया गया, जो शाम तक घटकर महज 12.5 फीसदी रह गया। हवा 21.6 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली। केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान के मुताबिक आने वाले 24 घंटे में मौसम करवट ले सकता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.