शीतलहर का बढे़गा प्रकोप, रात में बढे़गी ठिठुरन
जागरण संवाददाता, करनाल तीन दिन से मौसम पूरी तरह से साफ है, लेकिन न्यूनतम व अधिकतम तापमान ल
जागरण संवाददाता, करनाल
तीन दिन से मौसम पूरी तरह से साफ है, लेकिन न्यूनतम व अधिकतम तापमान लुढ़कता जा रहा है। अधिकतम तापमान लुढ़ककर 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान मंगलवार को भी हल्की गिरावट के साथ 6.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मौसम साफ होने की वजह से मौसम शुष्क होता जा रहा है। सुबह के समय नमी की मात्रा 81 फीसदी दर्ज की गई, जो शाम को घटकर महज 35 फीसदी रह गई। हवा भी 1.6 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली। केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान के मुताबिक आने वाले 24 घंटे में मौसम साफ रहेगा। सुबह के समय हल्की धुंध छा सकती है, लेकिन वह दोपहर तक छंट जाएगी। सुबह से शीतलहर ने लोगों की कंपकंपी छुड़ा दी। जिस प्रकार से मौसम का मिजाज चल रहा है ऐसे में तापमान में ओर गिरावट की संभावना जताई जा रही है। यानि इसी माह के अंत तक सर्दी अपने चरम पर होगी।