Move to Jagran APP

भोले दी बरात चढ़ी सज-धज के गीत से गूंजा घरौंडा

संवाद सहयोगी, घरौंडा : कस्बे व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में शिवरात्रि महापर्व धूमधाम से मन

By JagranEdited By: Published: Fri, 24 Feb 2017 06:10 PM (IST)Updated: Fri, 24 Feb 2017 06:10 PM (IST)
भोले दी बरात चढ़ी सज-धज के गीत से गूंजा घरौंडा
भोले दी बरात चढ़ी सज-धज के गीत से गूंजा घरौंडा

संवाद सहयोगी, घरौंडा : कस्बे व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में शिवरात्रि महापर्व धूमधाम से मनाया गया। कस्बे व ग्रामीण क्षेत्रों में भंडारों और शोभायात्राओं का आयोजन किया गया। मंदिर भोले बाबा के जयकारों से गूंज उठे और श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जलाभिषेक कर भगवान शिव का आशीर्वाद लिया। मंदिरों में पंडितों ने प्रवचन कर शिवरात्रि पर्व की महत्ता पर प्रकाश डाला।

loksabha election banner

शुक्रवार की सुबह से ही शहर व ग्रामीण क्षेत्र के मंदिरों में भक्तों की भीड़ बढ़ने लगी थी। जहां श्रद्धालु जलाभिषेक कर भोले बाबा से अपने परिवार में सुख समृद्धि की कामनाएं कर रहे थे। अमन शांति के लिए श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पर भंडारे लगाए हुए थे। शिव मंदिर की ओर से भगवान शिव की भव्य बरात का निकाली गई। पंडित अनिल शास्त्री ने बाबा भोले के आशीर्वाद के साथ शोभायात्रा को रवाना किया। मनमोहक झांकियां आकर्षण का केंद्र बनी। शोभायात्रा में महाशक्ति मां भगवती, भगवानी विष्णु, शिव शंकर व श्री कृष्ण सहित नारी सशक्तीकरण और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ को बढ़ावा देती झांकी निकाली गई। जिसके माध्यम से लोगों को भ्रूणहत्या नहीं करने के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। देवी मंदिर में आचार्य मणिप्रसाद गौतम ने श्रीमछ्वागवत कथा ज्ञान यज्ञ में पहुंचे श्रद्धालुओं को शिवरात्रि के महापर्व पर प्रवचन सुनाए। उन्होंने कहा कि भगवान भोले नाथ की जो भी भक्त सच्चे मन से आराधना करता है,भगवान उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी करते है। इसके साथ ही पीरबड़ौली गांव में भी महाशिवरात्रि पर्व मनाया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.