Move to Jagran APP

सुबह निकली धूप, दिन में छाए बादल, बढ़ गई ठंडक

जागरण संवाददाता, करनाल : मौसम ने करवट ली, दिनभर बादल छाए रहे, लेकिन बरसात नहीं हुई।

By Edited By: Published: Sat, 21 Jan 2017 07:49 PM (IST)Updated: Sat, 21 Jan 2017 07:49 PM (IST)
सुबह निकली धूप, दिन में छाए बादल, बढ़ गई ठंडक
सुबह निकली धूप, दिन में छाए बादल, बढ़ गई ठंडक

जागरण संवाददाता, करनाल : मौसम ने करवट ली, दिनभर बादल छाए रहे, लेकिन बरसात नहीं हुई। अब दो दिन तक मौसम में इसी प्रकार से हलचल रहने का अंदेशा है। उसके बाद 24 से 27 जनवरी तक बरसात का सिलसिला जारी रहने का अनुमान मौसम विभाग ने जताया है। यानि गणतंत्र दिवस समारोह में बरसात बाधा बन सकती है। शनिवार सुबह मौसम साफ रहा, लेकिन अचानक बादल छा छाने से ठंडक बढ़ गई। शाम होते-होते ठंड में भी काफी इजाफा देखने को मिला। न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। तापमान लुढ़क जाने से खेतों में पाला जम जाता है।

loksabha election banner

शनिवार को अधिकतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय नमी की मात्रा 100 फीसदी दर्ज की गई, जो शाम के समय घटकर महज 60 फीसदी रह गई। हवा का दबाव बढ़ा है। सुबह के समय हवा का दबाव 7.8 फीसदी से बढ़कर 9.2 फीसदी तक बढ़ गया। हवा 3.6 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली। 15 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली शीत लहर से ठिठुरन बढ़ गई। केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान के मुताबिक आने वाले 24 घंटे में बादल छा सकते हैं। ठंड में इजाफा होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.