जनता दरबार लगाकर राज्यमंत्री ने सुनी समस्याएं
संवाद सहयोगी, इंद्री राज्यमंत्री कर्णदेव कांबोज ने इंद्री की अनाज मंडी में आयोजित विश्व योग दिवस
By JagranEdited By: Published: Sun, 25 Jun 2017 03:01 AM (IST)Updated: Sun, 25 Jun 2017 03:01 AM (IST)
संवाद सहयोगी, इंद्री
राज्यमंत्री कर्णदेव कांबोज ने इंद्री की अनाज मंडी में आयोजित विश्व योग दिवस समारोह में में भारी संख्या में लोगों के पहुंचने पर उनका आभार व्यक्त किया। वे शनिवार को रेस्ट हाउस में जनता दरबार लगाकर क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। अधिकतर समस्याओं का उन्होंने मौके पर ही समाधान किया। इस दौरान उन्होंने करनाल को स्मार्ट सिटी का दर्जा मिलने पर खुशी व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री वैंकेया नायडू का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अमनदीप विर्क, राजाराम जालखेड़ी, ज्ञानीराम व चत्तरपाल मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें