कराटे में करनाल की बेटियों ने जीते चार पदक
जागरण संवाददाता, करनाल : प्रदेशस्तरीय कराटे चैंपियनशिप में करनाल की बेटियों ने चार पदक
जागरण संवाददाता, करनाल : प्रदेशस्तरीय कराटे चैंपियनशिप में करनाल की बेटियों ने चार पदक जीते। हरियाणा स्टेट कराटे एसोसिएशन की ओर से 21 से 23 अक्टूबर तक जींद में आयोजित हरियाणा राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में जिले के नौ खिलाड़ियों ने भाग लिया। इनमें से करनाल की बेटियों ने एक सिल्वर व तीन रजत पदक जीत कर जिले का नाम रोशन किया। 65 किलोग्राम भार वर्ग सीनियर महिला कराटे प्रतियोगिता में खिलाड़ी वर्षा मलिक ने रजत पदक जीता व खिलाड़ी सुनीता मलिक ने रजत पदक पर कब्जा किया। वहीं 55 किलोग्राम भार वर्ग सीनियर महिला कराटे प्रतियोगिता में खिलाड़ी पूजा पाल ने तृतीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक जीता। इसके अलावा 53 किलोग्राम भार वर्ग जूनियर कैडेट महिला कराटे प्रतियोगिता में शालू पांचाल ने रजत पदक हासिल किया। खिलाड़ियों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने कोच लाल बहादुर थापा को दिया। विजेता खिलाड़ियों के करनाल पहुंचने पर जिला करनाल कराटे एसोसिएशन ने स्वागत किया। एसोसिएशन के महासचिव राजेश शर्मा ने बताया कि विजेता खिलाड़ियों का चयन आल इंडिया कराटे चैंपियनशिप के लिए हुआ है। जो दिसंबर के पहले सप्ताह में जयपुर में आयोजित की जाएगी।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतना लक्ष्य
खिलाड़ी वर्षा मई 2016 में अमृतसर में आयोजित नॉर्थ इंडिया ओपन कराटे चैंपियनशिप में 65 किलोग्राम भार वर्ग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीत चुकी है। इसके अलावा खिलाड़ी पूजा पाल भी इसी चैंपियनशीप में 55 किलोग्राम भार वर्ग में सिल्वर पदक की विजेता रही है। दोनों ही खिलाड़ियों का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीतने का लक्ष्य है। खिलाड़ी पूजा पाल गांव शेखपुरा में एकेडमी चलाकर बच्चों को कराटे की ट्रे¨नग दे रही है। ताकि इस खेल में बच्चों का रूचि बढ़े। नेशनल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने के लिए ये खिलाड़ी कोच लाल बहादुर थापा के निर्देशन में अभ्यास करेंगे।