वरिष्ठ नागरिक मुरझाएं नहीं, खिलखिलाएं : किरण
जागरण संवाददाता, करनाल : अर्जुन गेट स्थित सेवा समिति आश्रम में वरिष्ठ नागरिक केसरी क्लब की ब
जागरण संवाददाता, करनाल : अर्जुन गेट स्थित सेवा समिति आश्रम में वरिष्ठ नागरिक केसरी क्लब की बैठक हुई। मुख्य अतिथि क्लब की चेयरपर्सन एवं सासंद अश्वनी चोपड़ा की धर्मपत्नी किरण चोपड़ा ने बुजुर्गों को आशा की नई किरण दिखाई। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिक एक्टिव रहें। मुरझाएं नहीं, बल्कि खिलखिलाएं। सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। जीवन के हर पल को खुशी से जियें। जीवन को नीरस बनाने की बजाय मुख्यधारा में रहें। किरण चोपड़ा ने कहा कि बुजुर्गों का सम्मान करना हमारा कर्तव्य है। जिस घर में बड़ों का आदर होता है वहां बरकत होती है। हमें उनके अनुभव से सीखना चाहिए। वरिष्ठ नागरिक एक दूसरे से मिल जुलकर रहेंगे तो उन्हें अकेलेपन का अहसास नहीं होगा। किरण ने बुजुर्गों को जीवन को उल्लास के साथ जीने का मंत्र दिया और कहा कि हर पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाएं। इससे वह व्यस्त, मस्त और स्वस्थ रहेंगे। इस अवसर पर राज्य बाल कल्याण परिषद की मानद महासचिव संतोष अत्रेजा, पार्षद सोनिया पंडित, लेख राज गर्ग, केहर ¨सह चोपड़ा, अशोक अरोड़ा व मास्टर राम रतन मौजूद रहे।