Move to Jagran APP

गऊचरान भूमि पर अवैध कब्जा कर बना डाला मकान

संवाद सूत्र, काछवा सीएम सिटी के सैदपुरा गांव में गऊ चरान भूमि पर रातों रात कब्जा करने क

By JagranEdited By: Published: Thu, 25 May 2017 03:01 AM (IST)Updated: Thu, 25 May 2017 03:01 AM (IST)
गऊचरान भूमि पर अवैध कब्जा कर बना डाला मकान
गऊचरान भूमि पर अवैध कब्जा कर बना डाला मकान

संवाद सूत्र, काछवा

loksabha election banner

सीएम सिटी के सैदपुरा गांव में गऊ चरान भूमि पर रातों रात कब्जा करने का सिलसिला जारी है। ग्रामीणों की शिकायत के बाद भी नगर निगम के अधिकारी गहरी निद्रा में हैं। करीब 11 एकड़ जमीन पहले पंचायत के पास थी। अब ये निगम के अधीन है। इसमें से 2 एकड़ बीपीएल परिवारों के प्लांट आवंटित किए गए हैं। एक एकड़ में श्मशान घाट व तीन एकड़ में खेती होती है। शेष पांच एकड़ जमीन में से लगभग दो एकड़ जमीन पर गांव के कुछ दबंग लोगों ने कब्जा कर रखा है। ये लोग पहले यहां उपले आदि डालते हैं। फिर लोहे व सीमेंट की चादरें डालकर शैड बना देते हैं। अब यहां रातों रात लैंटर डालकर पक्का कब्जा किया जा रहा है। इससे ग्रामीणों में रोष है। उन्होंने बताया कि यह कब्जा भारतीय जनता पार्टी का झंडा लगाकर कथित भाजपा कार्यकर्ता द्वारा किया जा रहा है। जिस पर जिला प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। ग्रामीण नरेंद्र कुमार, पूर्व सरपंच दीप चंद, सरदार महल ¨सह, मूलक राज, राजकुमार, प्रवीन कुमार, सतीश कुमार, जितेंद्र, जय ¨सह, राम ¨सह व कर्म ¨सह भोकल ने बताया कि इसमें निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों की मिलीभगत है। जिनकी शय पर यहां कब्जा हो रहा है। उन्होंने बताया कि कब्जा करने वालों के पास ना कोई रजिस्ट्री है ना कोई मलकियत के कागज हैं। फिर भी उन्होंने बिजली पानी के कनेक्शन लिए हुए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने शीघ्र कब्जा नहीं हटवाया। तो वे करनाल-पेहवा हाइवे जाम करेंगे।

वर्जन

मामला मेरे संज्ञान में है। मामले की जानकारी निगम आयुक्त आदित्य दहिया को दे दी गई है। उन्होंने कब्जा हटवाने के लिए अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश भी दिए हैं। लेकिन कर्मचारी आयुक्त को मिस गाइड कर रहे हैं। पहले कब्जा करने वालों को एक सप्ताह का नोटिस दिया जाएगा। इसके बाद निगम की सारी जमीन खाली करवा ली जाएगी।

- जो¨गद्र चौहान, पार्षद वार्ड नंबर-20


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.