धान की नर्सरी की बिजाई का काम जोरों पर
संवाद सूत्र, नि¨सग : क्षेत्र के किसान आगामी फसलों की बिजाई व रोपाई में जुटे हैं। धान की नर्स
संवाद सूत्र, नि¨सग : क्षेत्र के किसान आगामी फसलों की बिजाई व रोपाई में जुटे हैं। धान की नर्सरी की बिजाई का काम इन दिनों जोरों पर है। धान की सीधी बिजाई करने वाले जागरूक किसान खेतों को समतल करने में जुटे हैं। कुछ किसान अभी खेतों की जुताई कर रहे हैं, जबकि अधिकतर किसानों ने अपने खेतों की जोताई पूरी कर ली है। किसान राजेंद्र राणा, राजेश कुमार,जगदीश चंद, भीम ¨सह, नरेश कुमार व हाकम ¨सह का कहना है कि उनका आगामी फसल की तैयारी का यह उचित समय है। क्षेत्र के अधिकतर किसानों द्वारा अभी तक धान की अगेती किस्मों में पीआर 14 किस्म और बासमती में 1509 की पौध की बिजाई की जा रही है। आगामी सप्ताह के बाद बासमती धान की किस्म 1121 की पौध की बिजाई की जाएगी। कृषि विकास अधिकारी डॉ. राधेश्याम गुप्ता का कहना है कि किसान निरंतर घटते भूजल स्तर के मद्देनजर धान की सीधी बिजाई करें। धान की रोपाई करने वाले किसान नर्सरी का पौधा मजबूत होने पर 15 जून के बाद रोपाई करें। अधिक गर्मी में नर्सरी का छोटा पौधा गर्म पानी में गल जाता है। इससे किसान को धान की दोबारा रोपाई करनी पड़ती है।