अवैध कालोनीवासियों ने विकास शुल्क के विरोध में भरी हुंकार
जागरण संवाददाता, करनाल : शहर की 66 अवैध कालोनी के लोगों ने विकास शुल्क के विरोध में ह
जागरण संवाददाता, करनाल : शहर की 66 अवैध कालोनी के लोगों ने विकास शुल्क के विरोध में हुंकार भरी। जागरूक संघर्ष समिति की अगुवाई में प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नाम नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।
प्रदर्शनकारियों ने बताया कि एक हजार रुपये प्रति गज विकास शुल्क तो दूर की बात वह एक रुपया भी नहीं देंगे। नि:शुल्क ही कालोनियों को वैध कराकर दम लेंगे। सरकार को 26 जनवरी तक का अल्टीमेटम दिया है। चेताया कि इस अवधि में मांग पूरा न होने पर उग्र आंदोलन करेंगे। तब तक सभी 20 पार्षदों को भी ज्ञापन सौंपा जाएगा। पार्षद बाघ ¨सह ने कहा कि सरकार नहीं मानी तो अवैध कालोनियों के लोग आंदोलन कर सरकार को आईना दिखाएंगे। पहले से तय प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन भी अलर्ट दिखा। कर्ण पार्क में इकट्ठा होने के बाद अवैध कालोनियों के बा¨शदों ने जैसे ही सीएम कैंप ऑफिस के घेराव के लिए कूच किया तो पुलिसबल आगे-आगे चला। अंबेडकर चौक से होते हुए मॉडल टाउन में सीएम कैंप ऑफिस से करीब 200 मीटर पहले ही पुलिस ने बेरिकेट्स लगाकर प्रदर्शनकारियों का रोक लिया। डीएसपी विवेक चौधरी, एसएचओ सदर प्रतीक कुमार, एसएचओ सिविल लाइन मनोज, महिला थाने की इंचार्ज पवना देवी पुलिस फोर्स के साथ तैनात रही। करीब आधा घंटे तक यहां सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। पुलिस ने पानी की बौछार के लिए दो गाड़ियां खड़ी कर रखी थी। नायब तहसीलदार राज बख्श को ज्ञापन देने के बाद लोग अपने घरों की ओर लौट गए।
नहीं देंगे एक फूटी कौड़ी
नगर निगम क्षेत्र में 66 अवैध कालोनियां हैं। निगम ने बीते दिनों सर्वे के बाद 50 कालोनियों की लिस्ट सरकार के पास भेजी थी। सरकार की शर्तों पर 43 कालोनियां ही खरी उतरी। सरकार की शर्त है कि एक हजार रुपये वर्ग गज के हिसाब से विकास शुल्क के रूप में आधी राशि आने के बाद ही कालोनी को वैध किया जाएगा। जबकि यह राशि पहले करीब 120 रुपये प्रति वर्ग गज थी और वह भी कालोनी वैध होने के बाद देनी पड़ती थी। इसमें करीब आठ गुना की बढ़ोतरी से लोग नाराज हैं। जागरूक संघर्ष समिति के चेयरमैन बाघ ¨सह, समिति के प्रधान बीर ¨सह लाठर, टीटा नंबरदार, दौलत प्रधान, भीम ¨सह लाठर, भूपेंद्र नौतना, चेतन आनंद, निर्मल यादव, विनोद, महाबीर मान, रजनीश सैन, हिशम ¨सह पांचाल, सुनीता, प्रोमिला, सलोचना, बाला देवी, सरोजबाला, जगदीश ने कहा कि सरकार को विकास शुल्क के नाम पर एक फूटी कौड़ी नहीं देंगे। नि:शुल्क ही कालोनियों को वैध किया जाए।
सरकार ले रही इम्तिहान, हम भी तैयार
सड़क पर उतरने से पहले कर्ण पार्क में वक्ताओं ने लोगों में जोश भरा। प्रदर्शनकारियों में पुरुषों से अधिक महिलाएं रही। जागरूक संघर्ष समिति के चेयरमैन बाघ ¨सह ने कहा कि यह आंदोलन आखिरी नहीं है। सरकार उनका इम्तिहान लेना चाहती है, ले वह भी तैयार हैं। सरकार स्मार्ट सिटी पर जोर देर है। अच्छा होता इसके साथ ही स्मार्ट गांव के बारे में भी योजना होती।
जहां से गुजरे लगा जाम
हजारों की तादाद में प्रदर्शन करते हुए जब लोग सड़क पर उतरे तो शहर में जाम की स्थिति बन गई। कर्ण पार्क से अंबेडकर चौक, गांधी चौक, अस्पताल चौक, लघु सचिवालय के सामने से मॉडल टाउन सीएम कैंप ऑफिस तक जुलूस के दौरान लोगों ने सरकार के खिलाफ रोष जताया। पुलिस भी ट्रैफिक व्यवस्था को संभालने में नाकाम दिखी।