आज आ सकती आंधी-तूफान, कल बरसात की संभावना
जागरण संवाददाता, करनाल : तापमान एक बार फिर बढ़ने से गर्मी ने बेहाल कर दिया है। हालांकि
जागरण संवाददाता, करनाल : तापमान एक बार फिर बढ़ने से गर्मी ने बेहाल कर दिया है। हालांकि राहत भरी खबर यह है कि सोमवार का क्षेत्र में धूलभरी आंधी के साथ-साथ शाम के समय हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। तापमान लुढ़क सकता है। मंगलवार को मौसम विभाग ने प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बरसात की संभावना जताई है। जिससे लोगों को सुकून मिलेगा। मंगलवार को बरसात होती है तो धान रोपाई के कार्यों में तेजी आएगी। अभी किसान आसमान की तरफ टकटकी लगाए बरसात का इंतजार कर रहे हैं। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार इस बार पश्चिमी उत्तर प्रदेश के रास्ते भी दाखिल होने की संभावना बनी है। 28 जून तक बरसात की संभावना जताई है। केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान के मुताबिक रविवार को अधिकतम तापमान बढ़कर 38.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान भी बढ़ोतरी के साथ 27.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। सुबह के समय हवा में नमी की मात्रा 60 फीसदी दर्ज की गई जो शाम तक घटकर महज 47 फीसदी रह गई। सुबह के समय हवा का दबाव 27.6 फीसदी दर्ज किया गया जो शाम को घटकर 22 फीसदी रह गई। आने वाले 24 घंटे में मौसम करवट ले सकता है।