प्रदर्शनी में बच्चों ने दिखाई अपनी प्रतिभा
संवाद सहयोगी, घरौंडा जीटी रोड स्थित दी सेंचुरी स्कूल में सीईजीएएमएस प्रदर्शनी का आयोजन कि
संवाद सहयोगी, घरौंडा
जीटी रोड स्थित दी सेंचुरी स्कूल में सीईजीएएमएस प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि नगरपालिका के चेयरमैन सुभाष गुप्ता ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। सुभाष गुप्ता ने कहा कि स्कूलों में आयोजित इस प्रकार के कार्यक्रमों से बच्चों में प्रतिस्पर्धा बढ़ती है। दी सेंचुरी स्कूल में कम्प्यूटर, इंगलिश, भूगोल, आर्ट, गणित व पर्यावरण विषयों पर लगाई गई प्रदर्शनी में छात्रों ने प्रतिभा दिखाई। नगरपालिका चेयरमैन सुभाष गुप्ता ने इसकी शुरुआत की। स्कूल डायरेक्टर आदित्य बंसल व प्राचार्य डॉ. करुणा अरोड़ा व पार्षद पंकज गुलाटी के साथ उन्होंने दीप प्रज्वलित किया। चेयरमैन सुभाष गुप्ता ने बच्चों के प्रयासों की सराहना की। बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, सौरमंडल, कंप्यूटर का आधुनिक जीवन में प्रयोग, सोशल साइट का महत्व, जल संरक्षण व अस्पताल सहित विभिन्न प्रकार के मॉडल तैयार किए। बच्चों ने प्रदर्शनी से मैथ के आसान फार्मूलों के बारे में भी बताया। मुख्य अतिथि सुभाष गुप्ता ने कहा कि आज हमारा जीवन तेजी से बदल रहा है और उसके साथ ही विज्ञान व पर्यावरण में भी काफी परिवर्तन आ रहा है। आवश्यकता आविष्कार की जननी है और छात्रों ने जिन मॉडलों को तैयार किया है। इससे वह बहुत कुछ सीखेंगे। स्कूल निदेशक आदित्य बंसल व प्राचार्य डॉ. करुणा अरोड़ा ने कहा कि स्कूल में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया जाता है। क्योंकि किताबी ज्ञान से ज्यादा प्रेक्टिकल जरूरी होता है। इसका वर्णन छात्रों के मॉडल में बखूबी देखने का मिला है।