Move to Jagran APP

तीरंदाज रिद्धि की मदद के लिए आगे आए खेल निदेशक

जागरण संवाददाता, करनाल करनाल की होनहार तीरंदाज रिद्धि फोर की मदद के लिए खेल निदेशक

By Edited By: Published: Thu, 19 Jan 2017 02:39 AM (IST)Updated: Thu, 19 Jan 2017 02:39 AM (IST)
तीरंदाज रिद्धि की मदद के लिए आगे आए खेल निदेशक
तीरंदाज रिद्धि की मदद के लिए आगे आए खेल निदेशक

जागरण संवाददाता, करनाल

loksabha election banner

करनाल की होनहार तीरंदाज रिद्धि फोर की मदद के लिए खेल निदेशक जगदीप ¨सह ने हाथ बढ़ाए हैं। उन्होंने रिद्धि को रिकर्ब धनुष के साथ ही खेल का अन्य सामान देने का आश्वासन दिया। बुधवार को कर्ण स्टेडियम में उन्होंने रिद्धि व उसके पिता कोच मनोज फोर से मुलाकात की। जगदीप ¨सह ने कहा कि रिद्धि में हुनर है। वह एक दिन करनाल का नाम रोशन जरूर करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए प्रयासरत है। खेल मंत्री अनिल विज की सोच है कि प्रदेश की बेटियां खेल में आगे बढ़ें और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करें। जगदीप ¨सह ने कहा कि दैनिक जागरण में प्रकाशित समाचार में उन्होंने रिद्धि फोर के बारे में पढ़ा। मनोज ने अपनी बेटी को सिखाने के लिए जिस प्रकार पहले खुद तीरंदाजी सीखी वह अनुकरणीय है। खेल निदेशक ने कहा कि विभाग के पास तीरंदाजी का जो सामान इस समय उपलब्ध है उसे रिद्धि फोर को जल्द ही उपलब्ध करवा दिया जाएगा। रिद्धि करनाल की ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश की बेटी है। खेल विभाग भविष्य में भी रिद्धि की मदद करने के लिए तैयार रहेगा।

दैनिक जागरण को दिया साधुवाद

रिद्धि के पिता व कोच मनोज फोर ने दैनिक जागरण को साधुवाद दिया। उन्होंने कहा कि दैनिक जागरण ने प्रमुखता से समाचार प्रकाशित कर रिद्धि व उनके संघर्ष को लोगों के सामने रखा। इसके बाद उन्होंने खेल निदेशक जगदीप ¨सह से संपर्क किया तो उन्होंने कर्ण स्टेडियम में बुलाया। रिद्धि ने भी इसके लिए दैनिक जागरण का आभार जताया। मनोज फोर ने बताया कि उन्होंने खेल के सामान की लिस्ट खेल निदेशक को सौंप दी है। रिकर्ब धनुष करीब डेढ़ लाख रुपये का है। इसके अलावा अन्य सामान भी काफी महंगा है। उम्मीद है कि उन्हें जल्द ही खेल का सामान मिल जाएगा।

डीएसएवाइओ ने भी की सराहना

डीएसएवाइओ सत्यदेव मलिक ने भी रिद्धि की प्रतिभा की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि रिद्धि को यदि मौका मिले तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन कर सकती है। 12 साल की उम्र में 15 राष्ट्रीय मेडल जीतना अपने आप में बड़ी बात है। हाल ही में स्कूल नेशनल में स्तर रिद्धि के नये कीर्तिमान की भी उन्होंने तारीफ की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.