Move to Jagran APP

पंजाब में प्रचार से पहले सीएम दें इस्तीफा : अभय चौटाला

जागरण संवाददाता, करनाल इनेलो विधायक अभय चौटाला ने एसवाइएल के बहाने सीएम मनोहर लाल पर नि

By Edited By: Published: Thu, 19 Jan 2017 02:33 AM (IST)Updated: Thu, 19 Jan 2017 02:33 AM (IST)
पंजाब में प्रचार से पहले सीएम दें इस्तीफा : अभय चौटाला
पंजाब में प्रचार से पहले सीएम दें इस्तीफा : अभय चौटाला

जागरण संवाददाता, करनाल

loksabha election banner

इनेलो विधायक अभय चौटाला ने एसवाइएल के बहाने सीएम मनोहर लाल पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यदि मुख्यमंत्री भाजपा के लिए पंजाब में चुनाव प्रचार करना चाहते हैं तो पहले पद से इस्तीफा दें। बुधवार को जाट धर्मशाला में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने एक बार फिर मनोहर लाल को कमजोर सीएम बताया। कहा कि यदि मुख्यमंत्री चाहते तो एसवाईएल का निर्माण करवा सकते थे, लेकिन वह हरियाणा के हितों की लगातार अनदेखी कर रहे हैं। अभय चौटाला भाजपा के साथ ही आप पर भी हमला करते दिखे। उन्होंने कहा कि एक तरफ दिल्ली का मुख्यमंत्री पंजाब में जाकर वहां के किसानों के लिए पानी की वकालत करता है। भाजपा सरकार मूनक हेड पर लगाम लगाकर दिल्ली के लिए पानी बंद कर देती तो प्रधानमंत्री खुद मुख्यमंत्री को यह कहते कि दिल्ली के लिए पानी आने दो हरियाणा के पानी की व्यवस्था हम करेंगे। इनेलो इस मुद्दे को लेकर टकराव नहीं चाहती। टकराव हुआ तो इसके लिए भाजपा जिम्मेदार होगी। चेतावनी दी कि यदि 22 फरवरी तक केंद्र सरकार ने नहर का निर्माण शुरू नहीं किया तो 23 फरवरी को इनेलो हरियाणा के लोगों के साथ पंजाब बॉर्डर में प्रवेश करेगी और कस्सियों से नहर की खुदाई खुद करेगी।

उन्होंने कहा कि यदि यह कदम नहीं उठाया तो आने वाले समय में पंजाब भाखड़ा का पानी भी बंद कर सकता है। अभय ने कहा कि 23 फरवरी का दिन इतिहास के पन्नों में लिखा जाएगा। धान में बड़ा घोटाला हुआ है। यह हजारों करोड़ों का घोटाला है। सरकार ने व्यापारियों के साथ मिलकर किसानों को लूटा है। यही नहीं, फिर फसल बीमा योजना के तहत किसानों के खाते से पैसे निकाल लिए गए। इनेलो आने वाले विधानसभा सत्र में इस मुद्दे पर सरकार को घेरेगी। सरकारी नौकरी का फार्म भरने के साथ बिजली बिल को टैग करने के फैसले को उन्होंने तुगलकी फरमान बताया। उन्होंने कहा कि अब तक वह 22 जिलों का दौरा कर चुके हैं। दौरे के दो एजेंडे हैं एक एसवाईएल का मुद्दा व दूसरा संगठन को मजबूत बनाना। संगठन की मजबूती के लिए एक फरवरी से नया सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। अभय चौटाला ने सीएम सिटी में अमरेंद्र ¨सह की ओएसडी पद पर तैनातगी को लेकर चुटकी ली। कहा कि मुख्यमंत्री को खुद पर विश्वास नहीं है। स्थानीय व्यक्ति की बजाय सीएम ने यूपी के अमरेंद्र ¨सह को ओएसडी लगा दिया।

उत्सव मनाकर डेढ़ लाख करोड़ का कर्जा चढ़ाया : अरोड़ा

इनेलो प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने कहा कि भाजपा सरकार ने हरियाणा में उत्सव मना मनाकर डेढ़ लाख करोड़ का कर्जा चढ़ा दिया है। सीएम कमजोर साबित हुए। केवल घोषणाएं करके जनता को गुमराह कर रहे हैं। न तो काला धन वापस आया, न ही भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा। नोटबंदी से फायदे की बजाय देश को नुकसान हुआ है।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा, पूर्व विधायक मामूराम, पूर्व विधायक नरेंद्र सांगवान, गुलजार ¨सह मान, जिला प्रधान यशवीर राणा, जिला प्रवक्ता हरपाल रोड़, जय प्रकाश कांबोज, मनोज कांबोज, डिप्टी मेयर मनोज वधवा, गुरदेव रंबा, इंद्रजीत गोराया, ओमप्रकाश सलूजा, रघुबीर कुटेल, धर्मबीर पाढ़ा, फूल ¨सह मंजूरा, प्रेम शाहपुर व जयपाल पूनिया मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.