गैस प्लाट में कर्मी की मौत पर काटा बवाल
संवाद सहयोगी, घरौंडा गुढा गैस प्लाट में कार्यरत एक कर्मचारी की ड्यूटी के दौरान सं
संवाद सहयोगी, घरौंडा
गुढा गैस प्लाट में कार्यरत एक कर्मचारी की ड्यूटी के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कर्मचारियों ने प्लाट अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए शव को प्लाट के गेट पर रखकर कर बवाल काटा। करीब तीन घटे तक कोई भी अधिकारी मौके पर नही पहुचा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुच गई। मृतक के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ठेकेदार व प्लाट अधिकारी के खिलाफ जाच कर रही है।
प्लाट में कार्यरत कर्मचारी रामफल, कर्ण सिंह ने बताया कि बल्ला निवासी महेद्र (50 वर्ष) पिछले पंद्रह साल से प्लाट में लोडिग का कार्य करता था। वीरवार को सायं करीब पाच बजे महेंद्र ने मौके पर मौजूद अधिकारी से शिकायत की कि उसके सीने में दर्द है। अधिकारी ने उसे बाहर दवाई लेने के लिए बाहर भेज दिया, लेकिन जैसे ही प्लाट के गेट पर पहुचा तो दर्द से करहा कर गिर पड़ा। कर्मचारियों ने इसकी सूचना तुरत अधिकारियों को दी, लेकिन मौके पर कोई भी अधिकारी नहीं पहुंचा और महेद्र की मौके पर ही मौत हो गई। करीब एक घटे के बाद प्लाट से ठेकेदार का एक व्यक्ति आया और उसने महेद्र को एंबुलेंस में ले जाने की बात कही, लेकिन तब तक महेद्र की मौत हो चुकी थी। अधिकारियों द्वारा महेद्र को मौके पर प्राथमिक चिकित्सा न दिलवाने व लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए बवाल काटना शुरू कर दिया और महेद्र के शव को प्लाट के गेट पर ही रखकर धरने पर बैठ गए।
सूचना मिलते ही बल्ला से महेंद्र के परिजन भी मौके पर पहुच गए और प्लाट अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। परिजनों का आरोप है कि प्लाट अधिकारियों ने समय रहते महेद्र को चिकित्सा नही दिलवाई। जिसके कारण महेद्र की मौत हो गई। प्लाट अधिकारी तुषारदास ने बताया कि महेद्र की मौत हृदय गति रुक ने से हुई है। मौके पर एंबूलेंस को बुलाया गया था, लेकिन मृतक के परिजनों ने शव को उठाने से मना कर दिया। थाना प्रभारी राजबीर ¨सह यादव ने बताया कि गुढा गैस प्लाट में एक कर्मचारी की मौत हुई है। परिजनों की शिकायत पर ठेकेदार व प्लाट अधिकारियों के खिलाफ जाच आरभ कर दी है।