हादसे में श्रम कल्याण बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष सहित पांच घायल
जागरण संवाददाता, करनाल सांकरा गांव के समीप सड़क हादसे में श्रम कल्याण बोर्ड के पूर्व उप
जागरण संवाददाता, करनाल
सांकरा गांव के समीप सड़क हादसे में श्रम कल्याण बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष रामस्वरूप जांबाज सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में पब्लिक हेल्थ के एक्सइएन सहित तीन कर्मचारी शामिल हैं। घायलों को कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कालेज में दाखिल करवाया गया है। जहां दो लोगों की हालत नाजुक है।
यह हादसा उस समय हुआ जब श्रम कल्याण बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष रामस्वरूप जांबाज, पब्लिक हैल्थ के एक्सइएन एसपी जोशी, स्टेनो कर्ण, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संजय गांव क्योड़क की ओर जा रहे थे। सरकारी जीप को चालक बिट्टू चला रहा था। जीप में सवार सभी लोग पब्लिक हेल्थ के एसइ प्रेम ¨सह गुर्जर की मां की रस्म क्रिया पर गांव क्योड़क जा रहे थे। सांकरा गांव के समीप सरकारी जीप की अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। हादसे में चालक सहित सभी लोगों को गंभीर चोट आई। राहगीरों ने इसकी जानकारी क्षेत्र की पुलिस को दी।
गंभीर हालत में रामस्वरूप जांबाज को कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कालेज में दाखिल करवाया गया है। जबकि कर्ण व संजय का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।