Move to Jagran APP

2017 में सभी घोषणाओं को पहनाएंगे अमलीजामा : कर्णदेव

संवाद सहयोगी, इंद्री राज्यमंत्री कर्णदेव कांबोज ने कहा कि हरियाणा सरकार ने प्रदेश के चह

By Edited By: Published: Fri, 17 Feb 2017 02:49 AM (IST)Updated: Fri, 17 Feb 2017 02:49 AM (IST)
2017 में सभी घोषणाओं को पहनाएंगे अमलीजामा : कर्णदेव
2017 में सभी घोषणाओं को पहनाएंगे अमलीजामा : कर्णदेव

संवाद सहयोगी, इंद्री

loksabha election banner

राज्यमंत्री कर्णदेव कांबोज ने कहा कि हरियाणा सरकार ने प्रदेश के चहुंमुखी विकास के लिए बुनियादी ढांचा तैयार किया है। अब हरियाणा बदल रहा है और विकास के मामले में आगे बढ़ रहा है। सरकार द्वारा वर्ष 2017 में सभी घोषणाओं को अमलीजामा पहनाया जाएगा। वर्ष 2018 में इन सभी विकासात्मक कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा। 2019 में सरकार की इन उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच जाएंगे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने करीब सवा दो साल में ही प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करके करोड़ों रुपये विकास कार्यों की सौगात जनता को दी और सबका साथ-सबका एक समान विकास के सिद्धांत पर कार्य करते हुए विकास के मामले में हरियाणा की तस्वीर बदलने का काम किया है, जबकि पूर्व की सरकारों द्वारा चुनावी वर्ष में ही केवल वोट हासिल करने के लिए वादे किए जाते थे। कर्णदेव कांबोज बृहस्तपितवार को इंद्री क्षेत्र के भादसों गांव में नंदीशाला की आधारशिला रखने व आंगनबाड़ी केंद्र का उद्घाटन करने के बाद लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र परिसर में पौधरोपण भी किया।

पहले अच्छी सड़कें केवल बड़े शहरों में थी

कांबोज ने कहा कि इंद्री विधानसभा क्षेत्र के साथ-साथ समूचे प्रदेश में एक समान विकास कार्य हो रहे हैं। पहले अच्छी सड़कें केवल दिल्ली व चंडीगढ़ जैसे बड़े शहरों में देखने को मिलती थी, लेकिन अब प्रदेश के छोटे से छोटे गांव में भी सड़के चकाचक हो गई हैं। सरकार ने 12 नये नेशनल हाईवे बनाने की स्वीकृति प्रदान की है, इनमें से अधिकतर पर कार्य शुरू हो चुका है। मंत्री कर्णदेव कांबोज ने भादसों गांव में करीब 20 एकड़ में बनाई जाने वाली नंदीशाला के ग्राम पंचायत के फैसले से दूसरे ग्राम पंचायतों को भी प्रेरणा मिलेगी। नंदीशाला के बनने से जहां आवारा पशुओं को एक सुरक्षित स्थान मिलेगा, वहीं फसलों में होने वाले नुकसान से भी निजात मिलेगी तथा सड़क दुर्घटनाओं पर भी अंकुश लगेगा।

यह रहे मौजूद

इस अवसर पर सुनील खेड़ा, चरणजीत ¨सह, विजय पटहेड़ा, दीनानाथ शर्मा, रोहताश कांबोज, विनोद कांबोज, डॉ. अनिल, रोहताश, राजेंद्र, राकेश गुढ़ा, पवन कबीरपंथी, सुधीर चौधरी खेड़ी जाटान, गुरदयाल नंबरदार, विनोद कुमार सरपंच, सुरेंद्र ¨सह, रीना रानी, घन श्याम, होशियार ¨सह, अनिल कुमार, श्याम सुंदर, बिशपाल राणा, पंचायती राज के कार्यकारी अभियंता रामफल ¨सह, बीडीपीओ राजकुमार, नायब तहसीलदार जसमेर ¨सह, जन स्वास्थ्य विभाग के एसडीओ अनिल कत्याल, एएफएसओ हरजीत ¨सह संधू, जीवन ¨सह, पशु पालन विभाग के जिला अधिकारी श्याम सुंदर उपस्थित रहे।

बाक्स

भ्रष्टाचार पर रोक के लिए ऑन लाइन व्यवस्था की कायम

मंत्री कर्णदेव कांबोज ने कहा कि सरकार ने भ्रष्टाचार पर रोक लगाने के लिए ऑन लाइन व्यवस्था कायम की है व नौकरियां योग्यता के आधार पर दी जा रही हैं। कर्मचारियों के ऑन लाइन तबादला करने के एक नई पॉलिसी लागू की है। इससे कर्मचारी वर्ग भी खुश है और हर कार्य को पूरी पारदर्शिता के साथ किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जो शुगर मिल किसी कारणवश घाटे में चला जाता है उस घाटे से उभरने के लिए सरकार द्वारा मिल को वित्तीय सहायता दी जाती है। सरकार लोगों को 24 घंटे बिजली उपलब्ध करवाने के लिए प्रयासरत है, जिस क्षेत्र में लाइनलोस शत प्रतिशत कम हो जाएगा वहां पूरी बिजली मिलेगी।

सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

कांबोज ने भादसों गांव में ही लोगों की समस्याए सुनी और इन समस्याओं के निवारण के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार दीनदयाल उपाध्याय के शताब्दी वर्ष को गरीब उन्मूलन वर्ष के रूप में मनाने जा रही है। सरकार इस वर्ष में प्रदेश के 2 लाख लोगों को पक्का मकान उपलब्ध करवाएगी। इस मौके पर उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि भादसों गांव को एक आदर्श गांव बनाए, विकास कार्यो के लिए धन की कोई कमी नही आने दी जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.