Move to Jagran APP

देश की प्रगति किसानों पर निर्भर : चंद्रप्रकाश कथूरिया

जागरण संवाददाता, करनाल हरियाणा शुगर फैडरेशन के चेयरमैन चंद्रप्रकाश कथूरिया ने कह

By JagranEdited By: Published: Fri, 03 Mar 2017 02:26 AM (IST)Updated: Fri, 03 Mar 2017 02:26 AM (IST)
देश की प्रगति किसानों पर निर्भर : चंद्रप्रकाश कथूरिया
देश की प्रगति किसानों पर निर्भर : चंद्रप्रकाश कथूरिया

जागरण संवाददाता, करनाल

loksabha election banner

हरियाणा शुगर फैडरेशन के चेयरमैन चंद्रप्रकाश कथूरिया ने कहा कि देश की प्रगति किसानों की प्रगति पर निर्भर करती है। यदि किसान खुशहाल होगा तो देश खुशहाल होगा। उन्होंने कहा कि गन्ना उत्पादक किसानों की आमदनी दोगुनी होनी चाहिए। कथूरिया बृहस्पतिवार को चौ. चरण ¨सह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, क्षेत्रीय अनुसंधान केन्द्र करनाल में 'गन्ना पैदा करने की आधुनिक तकनीकी' पर आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण एवं वार्ता कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में गन्ना वैज्ञानिकों, शुगरफैड और हरियाणा कृषि विभाग के उच्च अधिकारियों एवं गन्ना किसानों ने भाग लिया।

कथूरिया ने कहा कि किसान गन्ने की पैदावार बढ़ाने के लिए उच्च किस्म की गन्ने की फसल उगाएं। उन्होंने किसानों की समस्याओं पर भी बोलते हुए कहा कि किसानों की समस्याओं को दूर करने के लिए सरकार गंभीर है। करनाल, शाहबाद व पानीपत शुगर मिलों को आधुनिक व बेहतर बनाने की दिशा में कार्य किए जा रहे हैं। अगले सत्र तक किसानों की दिक्कतों व परेशानियों को दूर किया जाएगा। चेयरमैन ने कहा कि गन्ना मिलों को यदि फायदा होगा तो किसानों को फायदा होगा और यदि किसानों को फायदा होगा तो निश्चित तौर पर शुगर मिलों को फायदा होगा। उन्होंने कहा कि सरकार और किसान एक-दूसरे के पूरक है। एक दूसरे से समन्वय स्थापित करके आगे बढ़ा जा सकता है। उन्होंने कहा कि किसानों को वैज्ञानिक तकनीकी को अपनाना चाहिए। उन्होंने बताया कि चौ. चरण ¨सह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार ने एक नई अगेती किस्म सीओएच-160 की खोज की है। यह किस्म अधिक पैदावार देने वाली है तथा गिरती भी नहीं है। इसकी फसल बहुत अच्छी होती है। इस प्रशिक्षण में गन्ना तथा चीनी की पैदावार बढ़ाने के लिए आधुनिक तकनीकों जैसे उत्तम गुणवत्ता का बीज उत्पादन करना, मशीनीकरण, अंत:फसलीकरण, संभावित खाद प्रबंधन तथा कार्बनिक खादों का प्रयोग, कीटों व बीमारियों का प्रबंधन, गन्ने के वैल्यू एडिट प्रोडक्ट बनाने पर प्रशिक्षण दिया गया तथा कृषि पर आधारित महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने डॉ. एएस मैहला को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सभी शुगर मिल की तरफ से सम्मानित भी किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.