जीएसटी व नोटबंदी चुनावों में भाजपा को ले डूबेगी : सरोज
संवाद सहयोगी, असंध कांग्रेस महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सरोज कुडलन ने कहा कि भाजपा सरकार
संवाद सहयोगी, असंध
कांग्रेस महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सरोज कुडलन ने कहा कि भाजपा सरकार किसी प्रदेश की जनता की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाई है। लोग भाजपा को वोट देकर पछता रहे हैं। भाजपा की गलत नीतियों के कारण प्रदेश का हर वर्ग तंग आ चुका है। जीएसटी व नोटबंदी के कारण देश व प्रदेश की जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा । आने वाले चुनावों में जीएसटी व नोट बंदी ही इनकी हार का सबसे बड़ा कारण बनेगी। वह मंगलवार को असंध में पत्रकारों से रूबरू थीं। सरोज ने कहा कि भाजपा शासनकाल में किसानों, व्यापारियों ,कर्मचारियों व मजदूरों को अपनी मांगों के लिए सड़कों पर उतरना पड़ रहा है। किसानों को उनकी फसलों का उचित भाव नहीं दिया जा रहा। दावा किया कि आगामी चुनावों में देश व प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की ही सरकार बनेगी।