पुलिस भर्ती में चयनित हुए युवाओं के परिजनों ने मनाई खुशी
संवाद सहयोगी, इंद्री : पुलिस में भर्ती होने वाले सिपाहियों के परिजनों ने इंद्री रेस्टहाउस पह
संवाद सहयोगी, इंद्री : पुलिस में भर्ती होने वाले सिपाहियों के परिजनों ने इंद्री रेस्टहाउस पहुंचकर मंत्री कर्णदेव कांबोज का लड्डू खिलाकर मुंह मीठा कराया और पारदर्शी तरीके से भर्ती संपन्न करवाने पर आभार जताया। परिजनों सहित क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल था। इन लोगों ने कहा कि उन्होंने कभी सोचा नही था कि उनके बच्चे पुलिस में भर्ती होंगे। यह सब भाजपा सरकार द्वारा नौकरियां निष्पक्ष तरीके से देने के कारण संभव हो पाया है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एंव उपभोक्ता मामले मंत्री कर्णदेव कांबोज ने कहा कि पुलिस भर्ती ऑन मेरिट और पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई है। इस भर्ती में पूर्व सरकारों की तरह किसी प्रकार का भाई-भतीजावाद, क्षेत्रवाद सहित कोई भेदभाव नही हुआ। जिस उम्मीदवार ने फिजिकल टेस्ट, लिखित परीक्षा तथा साक्षात्कार में अच्छे नंबर लिए हैं उन्हीं का चयन किया गया है। उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारों में हुए भर्तियों में भेदभाव के कारण इंद्री हलके के युवा पिछड़ जाते थे, लेकिन इस भर्ती में इंद्री हलके के करीब 24 युवाओं को पुलिस में भर्ती होने का मौका मिला है। इस सरकार में अभी तक एचसीएस से लेकर जितनी नौकरियां दी गई है और आगे भी जो भर्तियां होगी सभी में पूरी तरह पारदर्शिता बरती जाएगी। मंत्री कांबोज ने कहा कि इंद्री क्षेत्र में युवाओं के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त को¨चग सेंटर खुलवाया जाएगा ताकि क्षेत्र के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओ की तैयारी के लिए बडे शहरों के चक्कर ना काटने पड़े।