भाजपा जिला स्तरीय सम्मेलन 3 जुलाई को : भुक्कल
जागरण संवाददाता, करनाल : पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा करनाल की एक
By JagranEdited By: Published: Tue, 27 Jun 2017 05:13 PM (IST)Updated: Tue, 27 Jun 2017 05:13 PM (IST)
जागरण संवाददाता, करनाल : पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा करनाल की एक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा कृष्ण भुक्कल ने की। बैठक का विषय तीन जुलाई को होने वाला भाजपा अनुसूचित जाति जिला सम्मेलन रहा और करनाल जिला के सभी मंडलों में एससी मोर्चा मंडल प्रभारी नियुक्त किए गए। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा एवं प्रदेश कार्य समिति सदस्य जयपाल वाल्मीकि, जिला महामंत्री सोहनलाल, मदनलाल, दिलावर, सुनील, अमीलाल, भाना राम, रामकिशन, जयभगवान, राजेंद्र, भरतुराम व अन्य जिला कार्यकारिणी पदाधिकारी, सदस्यगण और करनाल जिला के सभी मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें