दादूपुर के पहलवान ने दी नेपाल के अमरनाथ को पटखनी
संवाद सहयोगी, घरौंडा : गांव सुभरी माजरा में आयोजित इस छठे विशाल कुश्ती दंगल में हरियाण
संवाद सहयोगी, घरौंडा : गांव सुभरी माजरा में आयोजित इस छठे विशाल कुश्ती दंगल में हरियाणा, पंजाब, हिमाचल, उत्तर प्रदेश, राजस्थान व नेपाल के लगभग 100 पहलवानों ने विभिन्न वर्गों में अपना दमखम दिखाया। दंगल की शुरूआत सोनीपत की सीमा व दिल्ली की रूबी की कुश्ती के साथ हुई। 70 केजी वर्ग की इस कुश्ती में हरियाणा की सीमा ने विजयी प्राप्त की। 90 केजी वर्ग में दादुपुर के पहलवान प्रदीप खन्ना ने नेपाल के अमरनाथ को पटखनी दी। वहीं 97 किग्रा वर्ग में मखाना के पहलवान अशोक व हरियाणा पुलिस के पहलवान जस्सु के बीच हुई कुश्ती बराबर रही। वहीं 90 केजी में सालवन के कुलदीप व कलसौरा के अशोक बराबर स्थान पर रहे। जबकि 70 किग्रा वर्ग में सालवन के बंटी ने घोघड़ीपुर के पहलवान आशीष को हराया। इसके साथ ही हरियाणा के बिल्ला ¨सह ने अमित राजस्थान को मात दी। दिल्ली के लाला राम ने यूपी के संजय ¨सह को हराया। रोहतक के कुलदीप ने पंजाब के सुखबीर ¨सह को हराया।
प्रतियोगिता में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव बलवान सेन ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिताओं में हरियाणा के खिलाड़ियों ने अपने दमखम दिखाए और देश का नाम रोशन किया।