आसमान में छाय बदरा, मौसम में घुली ठंडक
जागरण संवाददाता, करनाल मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। तेज हवा के साथ छाये बादलों से
जागरण संवाददाता, करनाल
मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। तेज हवा के साथ छाये बादलों से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मंगलवार को बरसात के आसार बने थे, लेकिन हवा का दबाव कम होने के कारण संभावना बेहद कम हो गई हैं। हालांकि आंधी आ सकती है और बादल भी छा सकते हैं, लेकिन बरसात की कम संभावना है। मौसम विभाग ने 28 से 30 जून तक बरसात की प्रबल संभावना बनी हुई है। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। सोमवार को अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया वहीं न्यूनतम तापमान भी गिरावट के साथ 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। सुबह के समय हवा में नमी की मात्रा 70 फीसदी दर्ज की गई जो शाम तक घटकर महज 47 फीसदी रह गई। वहीं हवा में नमी की मात्रा 19.8 फीसदी दर्ज की गई जो शाम तक घटकर महज 18.2 फीसदी रह गई। केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान के मुताबिक आने वाले 24 घंटे में बादल छा सकते हैं। क्षेत्र में आंधी भी आ सकती है।